फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   4 of family strangulated to death over land dispute in barabanki

यूपी: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

Tue, 11 Feb 2014 12:29 AM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
4 of family strangulated to death over land dispute in barabanki

बाराबंकी जिले के मथुरानगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपति समेत उनके बेटे व बेटी की लाशें बंद घर में पाई गईं।

विज्ञापन


सोमवार को एक रिश्तेदार के पहुंचने के बाद गांव वालों ने जब दरवाजा खोला तो हत्या का खुलासा हुआ। हत्याएं धारदार हथियार से की गई हैं।

पुलिस के अनुसार सभी शव तीन-चार दिन पुराने लग रहे हैं। पुलिस ने घटना में संपत्ति विवाद की आशंका जताई है।

चार सदस्यों की नृशंस हत्या

4 of family strangulated to death over land dispute in barabanki

मथुरानगर गांव में शिवबरन वर्मा, पत्नी, एक बेटी व बेटे के साथ रहते थे। घर के भीतर शिवबरन वर्मा (65), पत्नी रानी (55), पुत्री गुड्डी (30) व पुत्र निर्मल (18) के शव घर में अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले।

इनमें निर्मल का शव घर के कमरे में पड़ा था और दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे जबकि उसके गले में लोहे की आरी फंसी हुई थी।

निर्मल के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान थे। इसी तरह शिवबरन का शव बरामदे में, रानी का शव आंगन में व गुड्डी का शव घर की रसोई में पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के पीछे संपत्ति का विवाद!

4 of family strangulated to death over land dispute in barabanki

घटना की सूचना के बाद एएसपी, सीओ व एसओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस के अनुसार हत्याकांड के पीछे संपत्ति का विवाद हो सकता है।

शिवबरन वर्मा मूल रूप से क्षेत्र के जटहा गांव के निवासी थे और मथुरानगर गांव में उन्हें ससुराल की संपत्ति मिली थी। शिवबरन ने दो विवाह किए थे।

पहली पत्नी का एक पुत्र चंद्रशेखर, शिवबरन के छोटे भाई रामबरन के साथ जेठौती राजपुताना गांव में रहता है। एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि वारदात में संपत्ति के विवाद का शक है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed