{"_id":"8f2fe9e0e9610ed0e29d9ee5a9a5dca3","slug":"2-million-in-cash-and-six-million-rs-jewelry-sector-10-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाले सोए रहे, कुत्ता भौंका नहीं, चोर ले गए तिजोरी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घरवाले सोए रहे, कुत्ता भौंका नहीं, चोर ले गए तिजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
सरकारी मकानों के बाद अब चोर पाश एरिया में पहुंच गए हैं। सेक्टर-10 की कोठी नंबर-275 में शुक्रवार देर रात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
चोर कमरे में पड़ी 10 किलो की तिजोरी साथ ले गए। जिस समय चोरी हुई, उस समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इस घर में एक डॉग भी है।
पुलिस ने व्यापारी रणबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार चोर दो लाख रुपये की नकदी ले गए। वहीं गहनों की कीमत करीब 6 लाख रुपये मानी जा रही है। मौके पर सीएफसीएल की टीम पहुंची और फिंगरप्रिंट लिए।
विज्ञापन