{"_id":"76fb8c89ae8a717d337485ca354a1108","slug":"12-years-old-girl-gangraped-by-five-juveniles-in-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ खेलने वाले लड़कों ने किया 12 साल की लड़की से गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
साथ खेलने वाले लड़कों ने किया 12 साल की लड़की से गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के गुवाहाटी में पांच नाबालिग लड़कों ने 12 साल की एक लड़की से गैंगरेप किया। घटना रविवार रात को हाटीगांव इलाके में घटी। आरोपी सभी लड़कों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त पीड़िता की मां काम पर गई हुई थी। नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात उसके घर के पास हुई। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहते हैं और साथ में खेला करते थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़िता को घर के बाहर बुलाया और फिर पास में सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता ने मां के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी और उसके बाद दोनों ने तत्काल पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
सभी आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में बुधवार को पेश किया जाएगा।