फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   10nth class student raped by her relative in shankargarh

17 साल की युवती से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

Mon, 22 Jun 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शंकरगढ़(इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, शंकरगढ़(इलाहाबाद) Updated Mon, 22 Jun 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
10nth class student raped by her relative in shankargarh

इलाहाबाद में यमुनापार के शंकरगढ़ इलाके में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी समारोह में गई छात्रा को उसका एक रिश्तेदार जबरन अपने घर उठा ले गया और तीन दिन तक जबरन दुराचार करता रहा।

विज्ञापन


किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर छात्रा अपने घर पहुंची। छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी तो खलबली मच गई। एसपी यमुनापार के आदेश पर शंकरगढ़ पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शंकरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति मजदूरी करता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी गांव के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है। छात्रा के ही स्कूल में बेमरी गांव का सुधाकर भी पढ़ता था। जो उसका दूर का रिश्तेदार भी है। स्कूल आने-जाने के दौरान के उनके बीच बातचीत होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के मां-बाप ने भी इस पाप में शामिल

10nth class student raped by her relative in shankargarh

28 मई को छात्रा अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थी। वहीं अचानक रात में लापता हो गई थी। तीन दिन बाद घर लौटी तो छात्रा ने बताया कि बेमरा गांव का सुधाकर उसे बहला-फुसलाकर उठा ले गया था।

घर में उसके साथ जबरन दुराचार किया। सुधाकर के माता-पिता भी इस साजिश में शामिल थे। तीन दिन बाद छात्रा आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी तो घरवाले हैरान हो उठे।

पिता बेटी को लेकर शंकरगढ़ थाने पहुंचे, लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं। तब पिता बेटी को लेकर एसपी यमुनापार से मिले। एसपी यमुनापार के आदेश पर रविवार को शंकरगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। शंकरगढ़ इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव ने बताया कि सुधाकर और उसके मां-बाप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed