{"_id":"d326c4382fc0c7da20bba638870a196d","slug":"10-year-old-child-rapes-3-year-old-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल के बच्चे ने किया तीन साल की बच्ची से रेप!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दस साल के बच्चे ने किया तीन साल की बच्ची से रेप!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Nov 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अमन विहार इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पड़ोस में रहने वाले दस वर्षीय बच्चे को पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्ची सपरिवार अमन विहार में रहती है। सोमवार शाम बच्ची की मां किसी काम से पड़ोस में गई थी।
विज्ञापन
घर में बच्ची अकेली टीवी देख रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला दस वर्षीय बच्चा घर आया। कुछ देर टीवी देखने के बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
मां जब घर पहुंची तो उसने बच्ची से रोने का कारण पूछा। बच्ची के बताने पर वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई।
मेडिकल जांच में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।