फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   Will India perform better if Dhoni replaced as captain

क्या धोनी को हटाने से बदल जाएगी टीम की तकदीर?

Mon, 08 Oct 2012 06:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Oct 2012 06:45 PM IST
विज्ञापन
Will India perform better if Dhoni replaced as captain
एक टूर्नामेंट में टीम इंडिया की हार और शुरू हो गई कप्तान बदलने की किचकिच... क्या सिर्फ कप्तान बदल देने से भारत सीरीज जीतने लगेगा? अगर ऐसा है, तो हर सीरीज में टीम को नया कप्तान मिलना चाहिए!
विज्ञापन


धोनी अपने निजी प्रदर्शन से सबकी आंख की किरकिरी बने हुए हैं। धोनी ने टी20 विश्व कप के 5 मैचों की 4 पारियों में 65 रन बनाए। कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (5 मैच में 185 रन) बनाए। लेकिन महत्वपूर्ण मैचों (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 व द. अफ्रीका के खिलाफ 2) में वो फ्लॉप रहे।
विज्ञापन


अगर बड़े मैचों में कोहली इसी तरह फ्लॉप होते रहे, तो कैसे यह मान लिया जाय कि वो कप्तानी के दबाव में और बेहतर कर पाएंगे? यही नहीं, कोहली की भावनाएं मैदान पर हम सबने इस विश्व कप में देख ली है। जब टीम द. अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए सेमीफाइनल के लिए डिस्कवालीफाई हो गई तो कोहली के आंखों से आंसू छलक पड़े। मान लीजिए कोहली अगर इस मैच में कप्तान होते और इस तरह मैदान पर रो पड़ते, तो आप क्या सोचते? क्या आपको यह पसंद होगा कि आपका कप्तान जो आपके देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, मैदान पर रो पड़े?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि कोहली में वो क्षमता (potential) नहीं है कि वो टीम की कमान संभाल न सकें। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि कोहली आने वाले समय में टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन क्या यह समय ठीक है? इस बारे में सोचने की जरूरत है।

कोहली एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनको अभी और परिपक्व होना है। ऐसे में उनको अगर अभी कप्तानी दी जाती है तो हो सकता है, उनका प्रदर्शन खराब हो जाए, और वो टीम से बाहर होने की कगार पर आ जाएं।

धोनी के समर्थन में पूर्व खिलाड़ी
- सुनील गावस्कर का कहना है कि आईसीसी को टी-20 विश्व कप के प्रारूप पर गौर करना चाहिए। टीम अच्छा नहीं खेली लेकिन इसके लिए केवल कप्तान दोषी नहीं माना जा सकता।


- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि धोनी की कप्तानी पर हायतौबा मचाने की जरूरत नहीं है।

- पूर्व भारतीय कप्तान अंशुमान गायकवाड़ के मुताबिक टीम के प्रदर्शन के लिए कप्तान को क्यों दोष दिया जाए? यदि बल्लेबाज और गेंदबाज बढिया प्रदर्शन नहीं करेंगे तो कप्तान क्या करेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed