{"_id":"58d5d8ec4f1c1b61371a286e","slug":"steve-smith-take-a-sly-dig-on-indian-skipper-virat-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ के एक तीर से दो शिकार, कोहली के साथ रहाणे पर वार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ के एक तीर से दो शिकार, कोहली के साथ रहाणे पर वार
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 25 Mar 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर विराट कोहली पर चुटकी ली है। मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए कि यदि कोहली चौथे टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो रहाणे टीम इंडिया के लिए अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। स्मिथ ने कहा, "रहाणे ने रांची टेस्ट में अच्छी कप्तानी की। वो कोहली से ज्यादा शांत और कम भावुक हैं। यदि कोहली यह मैच नहीं खेलते हैं, तो टीम इंडिया सही हाथों में होगी।"
स्मिथ की यह टिप्पणी ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि कोहली का चौथे टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं। कोहली ने खुद भी यही कहा कि वो तभी खेलेंगे, जब वो 100 फीसदी फिट होंगे। यदि कोहली नहीं खेलते, तो उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे।
इसके अलावा स्मिथ ने पिच पर कहा कि वो विकेट पढ़ने में ज्यादा अच्छे नहीं है। पिच पर घास है, मगर बाद में स्पिनरों को मदद मिलेगी। स्मिथ ने कहा कि इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम ही मैच जीतेगी।

कोहली के बहाने निशाने पर रहाणे
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
गौरतलब है कि रांची टेस्ट में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली को दांए कंधे पर चोट लग गई थी। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने फील्डिंग और बल्लेबाजी की थी। इससे पहले, कोहली की फिटनेस के मद्देनजर मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में दोहरा शतक जड़ा था।
स्टीव स्मिथ ने अपने बयान से एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की है। स्मिथ ने कोहली पर तंज तो कसा ही है, साथ ही रहाणे पर भी बड़ा कटाक्ष किया है। स्मिथ जानते हैं कि कोहली टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत है और यदि वो नहीं खेलते तो यह टीम के लिए बड़ा झटका होगा। ऐसे मे स्मिथ मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
धर्मशाला टेस्ट इस सीरीज का अंतिम और निर्णायक टेस्ट होगा। मैच को जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम करेगी। ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से भारत में टेस्ट सीरीज जीत का सपना संजोय हुए है, तो भारत के लिए यह सीरीज रिकॉर्ड और नाक, दोनों ही का सवाल है।