{"_id":"fcd31092-1309-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"smith-says-not-provoked-peterson","type":"story","status":"publish","title_hn":"केविन पीटरसन को नहीं उकसाया: स्मिथ","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
केविन पीटरसन को नहीं उकसाया: स्मिथ
केपटाउन/खेल डेस्क
Updated Thu, 11 Oct 2012 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ ने इन आरोपों का खंडन किया है कि उन्होंने या उनकी टीम ने जानबूझकर इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को अपने कप्तान और अन्य खिलाड़ियों के बारे में भड़काऊ संदेश भेजने के बारे में उकसाया था। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी डेविड कोलियर ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जानबूझकर पीटरसन के खिलाफ जाल बुना था।
स्मिथ ने कहा, ‘हमें अपनी खेल भावना पर गर्व है। लेकिन यह कहना कि हमने जानबूझकर ऐसा किया, पूरी तरह निराधार और गैरजरूरी आरोप है।’ एसएसीए के मुख्य कार्यकारी टोनी आयरिश ने कहा कि कोलियर को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कोलियर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने कोई टेस्ट मैसेज नहीं देखा है और पीटरसन ने भी कभी नहीं कहा है कि उन्हें किसी ने भड़काया। हम कोलियर की माफी का इंतजार कर रहे हैं।’