फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   scolding and caress changed virat kohli whole life

उस डांट और दुलार ने बदली विराट की जिंदगी

Thu, 04 Oct 2012 12:10 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Oct 2012 12:10 AM IST
विज्ञापन
scolding and caress changed virat kohli whole life
मैदान के चारों कोनों में स्ट्रोक बरसाते विराट कोहली को देख कोई भी कह सकता है कि उन्हें भगवान का वरदान प्राप्त है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब भारतीय टीम में स्थान बनाने के बाद ग्लैमर की चकाचौंध में भटक गए। उस वक्त उनके परिवार के अलावा एक शख्स ऐसा था, जिसकी डांट और दुलार ने एक नए विराट को जन्म दिया है। यह शख्स उनकी प्रतिभा को तराशने वाले कोच राजकुमार शर्मा हैं।
विज्ञापन


राजकुमार इस भटकाव से निकलने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बनाए गए अर्द्धशतक को उनकी इस विराट फार्म का टर्निंग प्वाइंट मानते हैं। राजकुमार की मानें तो विराट पर भगवान की विशेष कृपा है। उसकी सीखने की ललक और गजब की मेहनत करने का जज्बा उसे दूसरों से अलग खड़ा करता है। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के कुछ समय बाद विराट ने भारतीय टीम में स्थान बना लिया। इसके बाद उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू में भी स्थान मिल गया।
विज्ञापन


यही वह समय था जब उन्होंने अपने शिष्य को भटकते हुए देखा। शायद यह ग्लैमर की चकाचौंध थी जो विराट को अपनी ओर खींच ले गई थी। इसने उनके खेल पर भी असर डाला। राजकुमार बताते हैं कि यहां उन्होंने विराट से बात की। यहां तक उन्हें फटकार भी लगाई साथ ही प्यार से समझाया भी। एक अच्छा छात्र होने के नाते विराट ने उनकी बातों पर गौर किया। आज वह पूरी तरह से खेल के प्रति फोकस है। भटकाव वाली चीजें से वह निकल गया है। टी-20 वर्ल्ड कप में बाहर होने के बाद उसकी आंखों में आए आंसू भी इसी का नतीजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रही बात वर्तमान फार्म की तो इसकी शुरुआत वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-4 से मिली सीरीज के तीसरे टेस्ट को मानते हैं। वह बताते हैं कि विराट काफी परेशान था। उससे स्कोर नहीं हो रहा था। उस वक्त उसने उनसे बात की। उन्होंने यही कहा कि खुद पर विश्वास रखो निराश होने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed