{"_id":"a8c3c0ec-0fed-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"say-happy-birthday-to-zaheer-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजी के 'सचिन' जहीर को दें जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
गेंदबाजी के 'सचिन' जहीर को दें जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली/पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Oct 2012 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट इतिहास में अगर गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनरों का जलवा हमेशा रहा है। ऐसे में अगर कोई तेज गेंदबाज 12 साल से टीम का हिस्सा है तो उसमे कुछ बात तो है। मौजूदा कप्तान धोनी ने तो जहीर को टीम में गेंदबाजी यूनिट का सचिन तक कह डाला है। धोनी का यह बयान सच्चाई के बेहद करीब भी है। टेस्ट मैचों में जहीर खान बतौर तेज गेंदबाज भारत के सबसे सफल गेंदबाज है। जहीर खान 7 अक्टूबर 2012 को 34 साल के हो गए।
जहीर के नाम 85 टेस्ट मैचों में 291 विकेट हैं। वहीं बात अगर वनडे क्रिकेट की करें तो जहीर ने बतौर तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के बाद सबसे ज्यादा वनडे विकेट झटके हैं। जहीर के नाम अभी 282 विकेट हैं, जबकि श्रीनाथ 315 विकेट लेने के बाद संन्यास ले चुके हैं।
जहीर की ताकत
जहीर खान को चालाक गेंदबाज माना जाता है। जहीर भारत के पहले ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने नई और पुरानी गेंद का बखूबी इस्तेमाल करना शुरू किया। जहीर जितनी आसानी से नई गेंद से स्विंग कराते हैं उतनी ही चतुराई से वो पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग भी कराते हैं। यही नहीं जहीर खान को टेस्ट क्रिकेट की किसी भी गेंद (SG, Duke और Kookaburra) से स्विंग कराने में महारथ हासिल है।
विज्ञापन
किसी खिलाड़ी को आउट करने के लिए जहीर जिस तरह से प्लानिंग करते हैं वो कई महान तेज गेंदबाज नहीं कर पाए। कई विशेषज्ञों ने जहीर को वसीम अकरम से भी ज्यादा चालाक गेंदबाज माना है। जहीर का मैदान पर मेंटल लेबल महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम से कई गुना ज्यादा है।
जब जहीर की फिटनेस बनी मुसीबत
2003-04 में जहीर खान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मांसपेशियों पर खिचाव के कारण काफी संघर्ष करना पड़ा। एक बार को लगा कि एक युवा गेंदबाज का करियर रफ्तार पकड़ने से पहले ही खत्म हो गया। जहीर ने 2005-06 में केवल 6 टेस्ट खेले लेकिन इसके बाद जब जहीर ने वापसी की तो वो पूरी तरह अलग गेंदबाज दिखे। जहीर ने अपना रन अप कम कर दिया और वो पहले से ज्यादा सटीक गेंदबाजी करने लगे। हालांकि हालिया दिनों में भी जहीर अपनी फिटनेस की समस्या से जूझते रहते हैं लेकिन उनका अनुभव उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए पर्याप्त है।
जहीर खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने संदेश लिखें।