फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   Players accused of fixing and Riotously

खिलाड़ियों पर फिक्सिंग और अय्याशी के आरोप

Tue, 09 Oct 2012 11:45 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 09 Oct 2012 11:45 PM IST
विज्ञापन
Players accused of fixing and Riotously
सोमवार को अंपायरों के मैच फिक्सिंग कांड का स्टिंग ऑपरेशन के जरिए खुलासा करने वाले एक भारतीय टीवी चैनल ने अब कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मैच फिक्स करने और उनकी अय्याशियों का पर्दाफाश करके सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन


ताजा वीडियो में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) टी-20 टूर्नामेंट की चैंपियन बनी ढाका ग्लैडिएटर्स के मीडिया मैनेजर मिनहाजुद्दीन खान ने टीम के पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहर महमूद पर बीपीएल का सेमीफाइनल मैच फिक्स करने का आरोप लगाया। यही नहीं, मिनहाजद्दीन ने कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अय्याशी का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन


महमूद ने किया सेमीफाइनल फिक्स
मिनहाजुद्दीन ने कहा कि सेमीफाइनल मैच से एक दिन पहले अजहर महमूद ने पीठ में दर्द होने की शिकायत की। हम रात में उसके पास पहुंचे और उसे दवाई खाकर आराम करने के लिए कहा ताकि वह सेमीफाइनल मैच खेल सके। लेकिन महमूद रात में ढाई-तीन बजे तक कुछ लोगों के साथ बैठा रहा। मैं जब वहा से गुजरा तो मैंने देखा कि वह विपक्षी टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन, टीम मालिक, कप्तान और टीम प्रबंधन ने उससे इस अहम मैच में खेलने के लिए काफी मिन्नतें की लेकिन उसने खेलने से साफ मना कर दिया। एक महीने बाद हमें सबूत मिल गया कि अजहर ने उस सेमीफाइनल को फिक्स किया था।

होटल में लड़कियों संग मनाया जश्न
मिनहाजुद्दीन ने कहा कि फाइनल में खिताबी जीत के बाद ढाका ग्लैडिएटर्स टीम के खिलाड़ी सईद अजमल, शाहिद आफरीदी, राणा नवेद और अहमद शहजाद होटल के अपने कमरे में जश्न मनाने के लिए लड़कियों को ले गए थे। आफरीदी और अजमल ने उन लड़कियों को अपनी दोस्त बताया। लेकिन राणा और शहजाद जिन लड़कियों को अपने कमरे में ले गए थे वो कॉलगर्ल थी।

आईसीसी की जांच का इंतजार करेगा बोर्ड
श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के कुल छह अंपायरों के मैच फिक्सिंग प्रकरण में फंसने के मामले पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि चूंकि इस मामले में कोई भारतीय अंपायर शामिल नहीं है इसलिए वह आईसीसी की जांच पूरी होने का इंतजार करेगा। बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘आईसीसी को इस पर फैसला करना है और वे इस मामले पर उचित कार्रवाई कर रहे हैं। हम भी इस मामले को लेकर बेहद चिंतित हैं।’

मौजूदा प्रकरण के लिए आईपीएल जिम्मेदार: हेयर
इलीट पैनल के पूर्व आस्ट्रेलियाई अंपायर डेरेल हेयर ने मौजूदा प्रकरण लिए आईपीएल को जिम्मेदार ठहराया है। हेयर ने कहा कि आईपीएल के शुरुआती दौर से ही अंपायरों के फिक्सिंग में शामिल होने की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘किसी व्यक्ति को इसका मौका मिलने पर उसका लालच जाग उठता है। जब मैं न्यू साउथ वेल्स के साथ काम कर रहा था तब कई आस्ट्रेलियन कोचों ने आईपीएल की गड़बड़ियों पर बात की थी। उनके लिए किसी का नाम लेना कठिन था क्योंकि वह कोडवर्ड में बात करते थे। ऐसे में उनकी पहचान आसान नहीं होता।’ हेयर ने कहा कि आईसीसी इस सब पर अलग तरह से पेश आता है। उसके पास फेन टैप करने जैसे कानूनी अधिकार नहीं हैं।


मुझ पर लगे फिक्सिंग के सभी आरोप बकवास हैं। अगर मैं कोई मैच फिक्स करता तो आईसीसी मुझे पहले ही पकड़ चुका होता। अंपायर कभी मैच फिक्स नहीं करते हैं। -नादिर शाह, बांग्लादेशी अंपायर

मैं इस तरह के बेबुनियाद आरोपों को लेकर बेहद हैरान हूं। मैं अपने वकील से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई तय करूंगा।- नदीम गौरी, पाकिस्तानी अंपायर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed