{"_id":"bda66178-0ca4-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"pakistan-win-but-australia-reach-t20-world-cup-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से हारने के बावजूद कंगारू सेमीफाइनल में","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
पाक से हारने के बावजूद कंगारू सेमीफाइनल में
पल्लीकेले/एजेंसी
Updated Tue, 02 Oct 2012 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के एक अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से करारी शिकस्त देकर ग्रुप-2 से सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें मजबूत कर ली हैं। हालांकि इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा जबकि पाकिस्तान को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले ग्रुप के आखिरी मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।
पाकिस्तान की जीत से दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। लेकिन यदि दक्षिण अफ्रीका टीम इंडिया को हरा देती है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इसके अलावा, यदि भारत दक्षिण अफ्रीका पर कम अंतर से जीत हासिल करने में विफल रहा तब भी पाक बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान के फुल स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
स्पिनरों के दम पर पाकिस्तान ने लगातार जीत हासिल कर रही ऑस्ट्रेलिया को मात दी। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 112 रन की दरकार थी। ऐसे में, ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी के नाबाद पचासे से सात विकेट पर 117 रन बनाकर सेमीफाइनल में पहुंचने में तो सफल रही लेकिन मुकाबला गंवा बैठी। हसी ने 47 गेंदों में चार चौके और एक छक्के के साथ 54 रन की पारी खेली।
बेहतरीन फार्म में चल रहे ओपनर शेन वाटसन (08) और डेविड वार्नर (08) के सस्ते में आउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कमर टूट गई। नतीजतन, 65 रन तक ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच जीतने से ज्यादा सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने पर जोर दिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ बने स्पिनर हसन रजा ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाए।
इससे पहले, पाकिस्तान ने नासिर जमशेद के पचासे से छह विकेट पर 149 रन बनाए। जमशेद ने 46 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों के साथ 55 रन की पारी खेली। कामरान अकमल ने भी 26 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ 32 रन बनाए।