{"_id":"2e8148e8-0bf3-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"new-zealand-out-after-second-super-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज की सुपर जीत से किवी बाहर","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
विंडीज की सुपर जीत से किवी बाहर
पल्लीकेले/एजेंसी
Updated Mon, 01 Oct 2012 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर ओवर तक चले सांस रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। सुपर-8 में मिली इस दूसरी जीत से वेस्ट इंडीज ने ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा। बेहद ही उतार-चढ़ाव वाले इस मैच में आखिरी गेंद तक जीत किसी भी टीम के खाते में जाती नहीं दिखाई दी। नतीजतन, सिर्फ 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यजीलैंड की टीम सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया।
अंतरराष्ट्रीय टी-20 का यह कुल आठवां टाई मैच था। मैच की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए दो रन बनाने थे लेकिन मार्लोन सैमुअल्स की गेंद पर डग ब्रेसवेल सिर्फ एक रन बनाकर रन आउट हो गए। इस तरह टूर्नामेंट में दूसरी बार मैच सुपर ओवर में गया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही बार न्यूजीलैंड को सुपर ओवर खेलना पड़ा और दोनों ही बार उसे हार झेलनी पड़ी। इससे पहले, सुपर ओवर में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया था।
वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड के फुल स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने मार्लोन सैमुअल्स के ओवर में 17 रन ठोके। कप्तान रोस टेलर ने एक छक्के और एक चौके के साथ 14 रन बनाए जबकि ब्रैंडन मैककुलम ने एक रन बनाया। एक रन लेग बाई और वाइड के जरिए आया। जवाब में, मीडियम पेसर टिम साउदी की खराब गेंदबाजी का फायदा उठाकर क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स ने सिर्फ पांच गेंदों में 19 रन बनाकर वेस्ट इंडीज को नायाब जीत दिला दी।
ओपनर क्रिस गेल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया जो नो बॉल थी। गेल ने आठ रन बनाए जबकि मार्लोन सैमुअल्स ने नौ रन बनाए। एक रन नो-बॉल और एक रन वाइड से विंडीज को हासिल हुआ। चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले स्पिनर सुनील नारायन ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।
इससे पहले, वेस्ट इंडीज टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 139 रन पर सिमट गई। क्रिस गेल ने 14 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ सर्वाधिक 30 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने भी 22 गेंदों में तीन चौकों के साथ 28 रन की पारी खेली। इस छोटे से स्कोर का पीछा करते हुए कप्तान रोस टेलर के पचासे के बावजूद न्यूजीलैंड जीत हासिल नहीं कर सकी। टेलर ने 40 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 62 रन बनाए।