फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   michael schumacher injured in accident

रफ्तार के बादशाह शूमाकर की हालत नाजुक

Mon, 30 Dec 2013 11:28 AM IST
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
michael schumacher injured in accident

सात बार फ़ॉर्मूला-वन वर्ल्ड चैंपियन रहे माइकल शूमाकर फ़्रांस की एल्प्स पर्वत श्रृंखला पर स्कीइंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शूमाकर का इलाज कर रहे फ़्रांसिसी अस्पताल के मुताबिक़ उनकी हालत 'नाज़ुक' है।

विज्ञापन


दक्षिण पूर्वी शहर ग्रेनोबल के अस्पताल ने एक बयान में कहा, "शूमाकर भर्ती होने के वक़्त गंभीर मस्तिष्क आघात और कोमा से पीड़ित थे।"

शूमाकर के प्रबंधकों ने भी उनकी नाज़ुक हालत की पुष्टि की है। जर्मनी के 44 वर्षीय फ़ॉर्मूला वन चैंपियन शूमाकर ने पिछले साल दूसरी बार फ़ॉर्मूला-वन से संन्यास लिया था।
विज्ञापन


अस्पताल में शूमाकर की जाँच की जा रही है और उनकी पत्नी और तीनों बच्चों साथ मौजूद हैं। दुर्घटनास्थल मेरीबेल रिजॉर्ट के निदेशक क्रिस्टोफ़ी गर्निगनोन ने बताया, "शूमाकर रेडियो मोंटे कार्लो स्पोर्ट से बात करते हुए गर्निगनोन ने कहा, "उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। उनका सिर एक चट्टान से टकरा गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह दुर्घटना के वक़्त शूमाकर अपने 14 वर्षीय बेटे और दूसरे लोगों के साथ स्कीइंग कर रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से मोटीयर्स ले जाया गया जहाँ से बाद में उन्हें ग्रीनोबल के बड़े अस्पताल में भेज दिया गया।

फ़्रांस के एक प्रमुख न्यूरो सर्जन और शूमाकर के दोस्त दुर्घटना के चंद मिनट बाद ही अस्पताल पहुँच गए हैं और उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए हैं।

एक बयान में शूमाकर की प्रवक्ता सबीने कैम ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि आप समझेंगे कि हम उनकी सेहत के बारे में लगातार जानकारी नहीं दे सकते। दुर्घटना के वक़्त उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और वे अकेले नहीं थे।"


19 साल लंबे एफ़-1 करियर में शूमाकर सात बार विश्व चैंपियन रहे और उन्होंने कुल 91 रेस जीतीं। उन्होंने साल 2006 में संन्यास ले लिया था लेकिन 2010 में उन्होंने मर्सीडीज़ के साथ वापसी की और फिर 2012 में दोबारा संन्यास लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed