{"_id":"ddf621a4-097d-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"is-pathan-openig-good-for-indian-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग की जगह पठान से पारी की शुरुआत कराना क्या सही है?","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
सहवाग की जगह पठान से पारी की शुरुआत कराना क्या सही है?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Sep 2012 08:34 PM IST
विज्ञापन
टी20 विश्व कप में टीम इंडिया प्रयोगों के साथ खेल रही है। ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ सहवाग को बैठाकर इरफान से पारी की शुरुआत कराई गई। हालांकि पठान कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 8 रन बनाकर चलते बने। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पठान ने पारी की शुरुआत की। आपको याद होगा 2006-07 में जब टीम इंडिया के कोच ग्रेग चैपल थे, उस समय भी पठान से ओपनिंग कराई जा रही थी। इस वजह से पठान अपने गेंदबाजी पर ध्यान नहीं दे पाए और बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद गुमनामी में चले गए।
करीब 4 साल बाद टीम में बड़ी मुश्किल से जगह बना पाने में कामयाब पठान एक बार फिर प्रयोगों के हिस्सा बन रहे हैं। धोनी टीम में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सहवाग की बजाय पठान से ओपनिंग कराना बेहतर समझ रहे हैं। कहीं ऐसा न हो एक बार फिर पठान ऑलराउंडर बनने के दबाव में एक बार फिर बिखर जाएं। अगर ऐसा होगा तो टीम इंडिया के लिए बुरे संकेत हैं।
आपको क्या लगता है इरफान पठान ओपनिंग के मामले में सहवाग से बेहतर खिलाड़ी हैं?