फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   india beat england by 90 runs

हरभजन और चावला के आगे चित हुए चैंपियन

Mon, 24 Sep 2012 02:07 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Mon, 24 Sep 2012 02:07 PM IST
विज्ञापन
india beat england by 90 runs
टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला सुपर-8 से पहले मनोबल बढ़ाने वाला रहा। पहले शीर्ष बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और उसके बाद हरभजन सिंह और पीयूष चावला की फिरकी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 32 गेंद शेष रहते 90 रन से रौंद दिया। रोहित शर्मा के धमाकेदार नाबाद पचासे से भारत ने चार विकेट पर 170 रन बनाए।
विज्ञापन


भारत vs इंग्लैंड के फुल स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


इरफान ने रखी इंग्लैंड के पतन की नींव
जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 14.4 ओवर में महज 80 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड का ट्वंटी-20 में अब तक का यह सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2011 ओवल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 88 रन बनाए थे। मैन ऑफ द मैच रहे हरभजन सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। इंग्लैंड की पतन की कहानी की नींव इरफान पठान ने रखी, जिन्होंने पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ल्यूक राइट को एलबीडब्लू कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग लाई भज्जी, चावला की फिरकी
लक्ष्मीपति बालाजी और एबी डिंडा को पिटता हुए देख कप्तान धोनी ने गेंदबाजी रणनीति में बदलाव करते हुए स्पिनरों को गेंद थमाई। धोनी की यह रणनीति काम कर गई। हरभजन सिंह और पीयूष चावला की फिरकी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज जूझते नजर आए। क्रेग कीस्वेटर (35), जोस बटलर (11) और जेड डरेनबैच (12) को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

भज्जी ने इयान मोर्गन, जोस बटलर, टिम ब्रेसनन और ग्रीम स्वान को अपना शिकार बनाया जबकि शानदार थ्रो से डरेनबैच को बालाजी के हाथों रनआउट कराकर भारत को जीत दिला दी। चावला ने 13 रन देकर दो विकेट झटके। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान स्टुअर्ट ब्रोड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।


रोहित ने ठोका पचासा
इरफान पठान ने वीरेंद्र सहवाग की गैरमौजूदगी में गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों ओपनर ने महज 2.4 ओवर में 24 रन ठोक भारत को ठोस शुरुआत दिलाने की कोशिश की लेकिन पठान महज आठ रन के निजी स्कोर पेसर स्टीवन फिन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद गंभीर(45), कोहली (40) और रोहित शर्मा (55*)ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

गंभीर ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई जबकि रोहित के साथ 38 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए फिन ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। भारतीय टीम ने इस मैच में तीन बदलाव किए। ओपनर वीरेंद्र सहवाग, तेज गेंदबाज जहीर खान और स्पिनर आर अश्विन को बाहर बिठाया गया। इनके स्थान पर स्पिनर हरभजन सिंह, पीयूष चावला और मीडियम पेसर अशोक डिंडा को मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed