{"_id":"31f93e3e-0f1a-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"australia-to-play-england-in-women-t20-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टी-20: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड खेलेंगे फाइनल ","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
महिला टी-20: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड खेलेंगे फाइनल
कोलंबो/एजेंसी
Updated Fri, 05 Oct 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूली हंटर (22 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 28 रन से पीटकर आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां सात अक्तूबर को उसका मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा। इंग्लैंड ने बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 115 रन बनाने के बाद वेस्ट इंडीज को 19.2 ओवर में 87 रन पर ढेर कर दिया।
वेस्ट इंडीज ने अपने अंतिम छह विकेट 11 रन जोड़कर गंवाए। विंडीज की ओर से दो बल्लेबाज ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। ओपनर जूलियाना नीरो ने 31 और शेनल डैली ने 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए लीसा स्थालेकर ने 23, एलेक्स ब्लैकवेल ने 21 और जूडी फील्ड्स ने नाबाद 19 रन की पारी खेली।