फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   akram criticized the pitch

अकरम ने की पिच की आलोचना

Fri, 05 Oct 2012 11:55 PM IST
कराची/एजेंसी
कराची/एजेंसी Updated Fri, 05 Oct 2012 11:55 PM IST
विज्ञापन
 akram criticized the pitch
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड ट्वंटी-20 सेमीफाइनल के लिए खराब पिच तैयार करने के लिए अधिकारियों की आलोचना की। अकरम इस मैच के दौरान कोलंबो में कमेंटेटर और विशेषज्ञ के रूप में मौजूद थे। उनका कहना है कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना असंभव था।
विज्ञापन


जियो न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में अकरम ने कहा, ‘श्रीलंका-पाक सेमीफाइनल पिच निश्चित रूप से खेल भावना के अंतर्गत नहीं थी। इस पिच पर बल्लेबाजी करना असंभव था और मैं हैरान हूं कि इस बड़े मैच के लिए उन्होंने ऐसी पिच बनाई।
विज्ञापन


इस पिच पर 140 रन का स्कोर ऐसा था, जैसे आप 180 रन का पीछा कर रहे हों। मैं नहीं जानता कि आप इस बड़े मैच के लिए ऐसी पिच कैसे रख सकते हो। यह निराशाजनक था।’ इस पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि यह पिच टी-20 क्रिकेट के लिये नहीं बनी थी। पुरुष सेमीफाइनल से पहले महिला सेमीफाइनल भी इसी पर खेला गया, जिसमें गेंदबाजों को ही मदद मिल रही थी। अकरम 414 टेस्ट और 502 वन-डे विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed