फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   you will not know This thing about MNC

मल्टीनेशनल कंपनियों के बारे में ये बात नहीं जानते होंगे आप

Sat, 20 Jun 2015 08:42 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस / मेरीलैंड
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस / मेरीलैंड Updated Sat, 20 Jun 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
you will not know This thing about MNC

खुशमिजाज लोग अलग ढंग से काम करते हैं। इन लोगों में उत्पादकता, रचनात्मकता और जोखिम लेने की शक्ति हमेशा ज्यादा होती है। अब एक नए शोध में यह भी पता चला है कि कंपनियों के काम करने का तौर तरीका भी खुशियों से प्रभावित होता है।

विज्ञापन


यानी जिस जगह पर खुशमिजाज लोग रहते हैं वहां पर कंपनियां लांग टर्म के लिए ज्यादा निवेश करती हैं। हाल ही में अमेरिका स्थित लोयोला यूनिवर्सिटी के टूगी कुलुन और ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूट के कैरोल ग्राहम ने अपने शोधपत्र में बताया कि खुशहाल शहर में कंपनियां रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ज्यादा खर्च करती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कंपनियां भविष्य में निवेश के लिए इस लम्बी सोच को जरूरी मानती हैं।
विज्ञापन


खुशहाली व निवेश में मजबूत संबंध
शोधकर्ता कुलुन और ग्राहम ने गैलप सर्वे द्वारा मापे गए अमेरिका के औसत खुशहाल शहरों की तुलना वहां निवेश करने वाली कंपनियों की सक्रियता के आधार पर की।

जिन शहरों में जनसंख्या, बिक्री, उद्यम और क्षेत्रफल के आधार पर खुशियां समान रूप से फैली थीं वहां कंपनियों के निवेश और खुशहाली के बीच ज्यादा मजबूत संबंध दिखाई दिए, जबकि जिन शहरों में इनके बीच असमानता थी वहां निवेश बहुत अच्छा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed