फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   you can get loan for 10 years if yours record is well

रिकॉर्ड है अच्छा तो मिलेगा 10 साल तक के लिए कर्ज

Thu, 22 May 2014 01:40 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
you can get loan for 10 years if yours record is well

निर्यातकों को अपनी निर्यात जरूरतों के लिए अब बैंकों से लंबी अवधि के लिए कर्ज मिल सकेगा। अच्छा रिकॉर्ड रखने वाले निर्यातक 10 साल की अवधि तक का कर्ज ले सकेंगे। अभी यह सुविधा एक साल की अवधि के लिए मिलती थी।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक के अनुसार बैंक उन्हीं निर्यातकों को लंबी अवधि के लिए कर्ज दे सकेंगे, जिनका पिछले तीन साल में भुगतान का रिकॉर्ड संतोषजनक रहा है। बैंक इसके तहत कर्ज की राशि भविष्य में होने वाले निर्यात के तहत समाहित कर सकेंगे।
विज्ञापन


किन नियमों को मानना होगा जरूरी?

you can get loan for 10 years if yours record is well

बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को जारी निर्देश के मुताबिक इस तरह के कर्ज पर बैंक ब्याज दर लिबोर (लंदन इंटरबैंक ऑफर्ड रेट) से 2 फीसदी से ज्यादा नहीं ले सकेंगे।

निर्यातक को कर्ज देते समय बैंक एंटी मनीलांड्रिग और केवाईसी नियमों का भी पूर्ण पालन करेंगे। रिजर्व बैंक के अनुसार निर्यातकों को यह कर्ज रुपये में लिए गए कर्ज को समाप्त करने के लिए नहीं दिया जाएगा, जो कि गैर निष्पादित संपत्ति के रूप में शामिल हो गया है।

10 करोड़ के कर्ज की जानकारी देगी होगी

you can get loan for 10 years if yours record is well

इसी तरह निर्यात आर्डर को पूरा करने के लिए वर्किंग कैपिटल पर दोबारा भी कर्ज बैंक नहीं दे सकेंगे। यदि निर्यातक को 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा कर्ज मिलता है, तो उसे लेन-देन की जानकारी आरबीआई को तुरंत देनी होगी।

इसके अलावा, रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि लंबी अवधि का कर्ज देते समय वह इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस निर्यातक को कर्ज दिया जा रहा है, उसे प्रवर्तन निदेशालय या दूसरे किसी नियामक से किसी तरह का नोटिस नहीं मिला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed