{"_id":"036b9bdc08cbc7927b36091b43292207","slug":"xiaomi-to-set-up-first-r-d-base-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में पहली शोध एवं विकास इकाई लगाएगी श्याओमी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारत में पहली शोध एवं विकास इकाई लगाएगी श्याओमी
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैडसेट निर्माता कंपनी श्याओमी बंगलूरू में शोध एवं विकास इकाई स्थापित करेगी। चीन के बाहर यह पहली ऐसी इकाई होगी।
श्याओमी भारत के तेजी से बढ़ रहे स्मार्टफोन बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि शोध एवं विकास इकाई अगले कुछ माह में काम करना शुरू कर देगी। कंपनी इस इकाई के जरिए अपने उत्पादों और उनके फीचर्स को भारतीय बाजार की मांग के अनुरूप बनाने पर फोकस करेगी।
श्याओमी इंडिया हेड मनु जैन ने बताया कि हमने हमेशा कहा है कि भारत हमारे लिए प्रमुख बाजारों में से एक है। हम बंगलूरू में एक यूनिट लगाने के लिए लीज पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में हैं, यह यूनिट हमारी शोध एवं विकास इकाई होगी।
चीन के बाहर यह पहली इकाई होगी। उन्होंने कहा कि इस यूनिट पर काम मार्च की समाप्ति तक शुरू होने की उम्मीद है और अगले कुछ माह में यह काम करना शुरू कर देगी।