फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Wipro inks $1.1bn IT deal with Canadian firm ATCO

विप्रो का कनाडाई कंपनी से 1.1 अरब डॉलर का करार

Fri, 18 Jul 2014 09:33 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Fri, 18 Jul 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
Wipro inks $1.1bn IT deal with Canadian firm ATCO

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो ने कनाडाई कंपनी एटीसीओ के साथ 1.1 अरब डॉलर का दोहरा समझौता किया है। इसके तहत वह एटीसीओ को आउटसोर्सिंग सोल्यूशन प्रदान करेगी। साथ ही उसकी आईटी सर्विस यूनिट का अधिग्रहण भी करेगी।

विज्ञापन


विप्रो ने कहा है कि उसने एटीसीओ के साथ कई तरह के प्रमुख सेवा समझौते किए हैं। इसके तहत एटीसीओ की आईटी इकाई का अधिग्रहण 19.5 करोड़ डॉलर (1,176 करोड़ रुपये से अधिक) में करेगी। 2014 की तीसरी तिमाही में इस सौदे की पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके अलावा, विप्रो ने एटीसीओ को आउटसोर्सिंग सेवा प्रदान करने के लिए 10 साल का सूचना प्रौद्योगिकी सौदा किया, जिससे उसे अगले दस साल में सालाना 11.2 करोड़ डॉलर या 675 करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी। इस समझौते के तहत विप्रो, एटीसीओ को दिसंबर 2024 तक कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में आउटसोर्सिंग सोल्यूशन प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्बर्टा की कंपनी एटीसीओ कनाडा की प्रमुख कंपनी है। 16 अरब डॉलर की इस कंपनी में 9,800 कर्मचारी हैं और एटीसीओ समूह लॉजिस्टिक्स, यूटिलिटी, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी से जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed