{"_id":"3d04adb1f26a96dd3555049ea5ff3ab1","slug":"whatsapp-adds-messaging-from-web-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डेस्कटॉप पर भी चलेगा व्हाट्सएप ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब डेस्कटॉप पर भी चलेगा व्हाट्सएप
एजेंसी
Updated Fri, 23 Jan 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग अप्लीकेशन व्हाट्सएप वेब ब्राजर से मैसेज भेजने के लिए नई सेवा शुरू की है। व्हाट्सएप ने कहा है कि उसकी वेब सेवा मिरर होगी और इसके लिए इंटरनेट कनेक्टेड फोन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
इसका मतलब है कि व्हाट्सएप को अब आप स्मार्टफोन के साथ डेस्कटॉप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सएप के मुताबिक मौजूदा समय में नई मैसेजिंग सेवा सिर्फ गूगल के क्रोम ब्राउजर पर काम कर रही है और एप्पल प्लेटफॉर्म की सीमओं की वजह से आईफोन के यूजर्स के लिए यह उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
फेसबुक ने पिछले वर्ष व्हाट्सएप का अधिग्रहण 22 अरब डॉलर में किया था। व्हाट्सएप के मुताबिक मौजूदा समय में दुनिया भर में उसके 50 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और पिछले कुछ माह में ब्राजील, भारत, मैक्सिको और रूस जैसे देशों में तेजी से व्हाट्सएप के यूजर्स बढ़े हैं।
विज्ञापन