फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   want to be member of parliament but not tell how much they income

सांसद बनेंगे, पर नहीं बताएंगे कितनी है इनकम

Sun, 13 Apr 2014 07:57 AM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
want to be member of parliament but not tell how much they income

लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे 28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं, लेकिन आयकर भरने के मामले में नेताओं का रिकॉर्ड काफी खराब दिखता है। पहले पांच चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कर चुके 3308 उम्मीदवारों में से 54 फीसदी ने अपने हलफनामे में इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


यही नहीं, करीब 28 फीसदी उम्मीदवारों ने अपना पैन नंबर भी नहीं दिया। आईटी रिटर्न और पैन कार्ड की जानकारी छिपाने वाले इन उम्मीदवारों पर आगे चलकर आयकर विभाग का शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन

924 ने पैन नंबर भी नहीं बताया

want to be member of parliament but not tell how much they income

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर त्रिलोचन शास्त्री का कहना है कि लोकसभा चुनाव के नामांकन में उम्मीदवारों से पैन नंबर और इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी भी मांगी जाती है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले पांच चरण के चुनाव के लिए नामांकन कर चुके 3308 उम्मीदवारों में से सिर्फ 1527 ने आयकर रिटर्न का विवरण दिया है।

कुल 924 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने पैन नंबर भी नहीं बताया। ज्यादा से ज्यादा लोगों से आयकर भरवाने के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाने वाले आयकर विभाग के लिए नेताओं का रवैया चौकाने वाला है। जबकि लोकसभा चुनाव में उतर चुके उम्मीदवारों की औसत आय 5.83 करोड़ है।

कांग्रेस के 84 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

want to be member of parliament but not tell how much they income

चुनावी चंदे और खर्च के मामले में भले कांग्रेस को भाजपा से पीछे माना जा रहा है, लेकिन पहले पांच चरणों के चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के 193 में 162 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

भाजपा के 202 में से 149 यानी 74 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट देने में आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है। आप के 43 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

संपत्ति के मामले में भी कांग्रेसी उम्मीदवार सबसे आगे हैं। कांग्रेसी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 54 करोड़ रुपये है, जबकि भाजपा के उम्मीदवारों के पास औसतन 8.55 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।

लोकसभा उम्मीदवारों की संपत्ति के विवरण के आयकर रिटर्न से मिलान के लिए आयकर विभाग को अभी तक चुनाव आयोग से पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई है।

आयकर विभाग की जांच शाखा से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग को उम्मीदवारों की आय और संपत्ति की डिटेल तय फॉरमैट में भेजनी थी, जिससे आसानी से जांच की जा सके। लेकिन फिलहाल यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed