{"_id":"c36fbd64aef69f64766c6fc95b5bc57c","slug":"vodafone-seeks-spectrum-urgently-validity-extension-by-6-mths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोडाफोन ने किया स्पेक्ट्रम तुरंत आवंटित करने का आग्रह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
वोडाफोन ने किया स्पेक्ट्रम तुरंत आवंटित करने का आग्रह
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
देश में दूरसंचार सेवाएं देने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन ने सरकार से कंपनी को फरवरी में आयोजित नीलामी में हासिल टेलीकॉम स्पेक्ट्रम तत्काल आवंटित करने को कहा है। इसके अलावा वोडाफोन ने स्पेक्ट्रम की अवधि को भी आवंटन की तारीख से छह माह के लिए बढ़ाने का सरकार से आग्रह किया है।
विज्ञापन
वोडाफोन ने एक मीडिया को जारी किए अपने एडवाइजरी नोट में कहा है कि कंपनी ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) और दूरसंचार नियामक ट्राई से औपचारिक रूप से आग्रह किया है कि उसे नीलामी में हासिल हुए 1800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का तत्काल आवंटन किया जाए।
विज्ञापन
कंपनी ने बताया कि डीओटी द्वारा आवंटित 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की अवधि समाप्त होने में महज सात सप्ताह बचे हैं। इसके बाद इसे नीलामी में स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली कंपनी को दे दिया जाएगा। ऐसे में वोडाफोन चाहती है कि उसे 1800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम तुरंत आवंटित कर दिया जाए।
विज्ञापन