फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   vishal sikka will be the new ceo of enfosys

विशाल सिक्का होंगे इनफोसिस के नए CEO

Fri, 13 Jun 2014 04:15 PM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
vishal sikka will be the new ceo of enfosys

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इनफोसिस के नए प्रमुख (सीईओ) विशाल सिक्का होंगे। इसके लिए कंपनी ने औपचारिक घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


आगामी एक अगस्त को पदभार संभाल रहे सिक्का कंपनी के पहले गैर संस्थापक प्रमुख होंगे क्योंकि अब तक इनफोसिस की कमान उन्हीं लोगों के हाथों में रही है, जो 1981 में कंपनी की स्थापना के वक्त इसमें शामिल थे।

कई आला अधिकारियों के इस्तीफे के बाद इनफोसिस ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए पहले किसी बाहरी व्यक्ति को कंपनी का जिम्मा देने का फैसला करते हुए सिक्का को इस पद के लिए चुना है।

विज्ञापन

इनफोसिस में देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव

vishal sikka will be the new ceo of enfosys

विशाल सिक्का को कमान सौंपे जाने के साथ ही इनफोसिस में और भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके तहत कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति और उनके बेटे रोहन मूर्ति इस सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

इनफोसिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि जर्मन आईटी कंपनी एसएपी के पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एवं कार्यकारी मंडल के सदस्य विशाल सिक्का कंपनी में एसडी शिबूलाल की जगह लेंगे।

शिबूलाल इनफोसिस के संस्थापक सदस्यों में से हैं। सिक्का के सामने सबसे बड़ी चुनौती कर्मचारियों और बाजार का कंपनी में विश्वास लौटाना होगी।

एनआर नारायण मूर्ति, उनके बेटा देंगे इस्तीफा

vishal sikka will be the new ceo of enfosys

कंपनी ने बताया कि 14 जून को बंगलूरू में कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक में वर्तमान कार्यकारी चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति, उनके बेटे रोहन मूर्ति और कार्यकारी वाइस चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन अपने पदों से इस्तीफा देंगे।

हालांकि, तीनों इस साल 10 अक्तूबर तक कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे। कंपनी के चेयरमैन कार्यालय को भी भंग कर दिया जाएगा।

नारायण मूर्ति 11 अक्तूबर से कंपनी के चेयरमैन एमेरिट्स और केवी कामथ गैर कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका संभाल लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed