{"_id":"538afba8-8415-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"videocon-to-enter-banking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खोलेगा वीडियोकॉन समूह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बैंक खोलेगा वीडियोकॉन समूह
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 03 Mar 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा नए बैंकों के लाइसेंस के लिए दिशा निर्देश जारी करने के बाद कई क्षेत्रों में कारोबार करने वाले वीडियोकॉन समूह ने कहा है कि वह बैंकिंग सेक्टर में विदेशी पार्टनर के साथ उतरने जा रहा है और इस कार्य के लिए उसने एक हजार करोड़ रुपए की पूंजी निर्धारित की है।
विज्ञापन
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने बताया कि हम लिबर्टी म्यूचुअल इंश्योरेंस के साथ साझा उद्यम के जरिए वित्तीय क्षेत्र में पहले ही उतर चुके हैं। अब बैंक खोलने के लिए नए दिशा निर्देश आ चुके हैं। हम लोग इसके लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन