{"_id":"d4a0459c-0367-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"video-call-service-will-provide-at-landline-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडलाइन फोन पर मिलेगी वीडियोकॉल सेवा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
लैंडलाइन फोन पर मिलेगी वीडियोकॉल सेवा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Sep 2012 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने गुरुवार को लैंडलाइन फोन से वीडियोकॉल सेवा लांच की है। ग्राहकों को यह सेवा सार्वजनिक वीडियो कॉल ऑफिस के रुप में मिलेगी। इसके लिए देश के अधिकतर पीसीओ की जगह अब वीडियो ऑफिस लेंगे। यह सुविधा लेने के लिए ग्राहकों को प्रति 45 सेकेंड पर तीन रुपये देने होंगे।
वीडियोकॉल सेवा देने वाले टेलीफोन के लांच के मौके पर यह जानकारी बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आरके उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि हम मौजूदा पीसीओ को वीसीओ में बदलेंगे। इसके जरिए उपभोक्ता किसी भी फोन पर वॉयस कॉल के अलावा इंटरनेट आधारित फोन पर वीडियोकॉल कर सकेंगे।
वीसीओ के लिए फ्रेंचाइजी सेवा लेने वाले कारोबारियों को 30 फीसदी कमीशन मिलेगा। बीएसएनएल ने यह फोन बनाने के लिए एसआईसी इंफोसिस्टम के साथ समझौता किया है। वीडियो सुविधा वाले इस फोन की कीमत फ्रेंचाइजी के लिए 25,000 रुपये से शुरू होगी।