फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Very soon fiscal deficit will be compensated

राजकोषीय घाटे का लक्ष्य पूरा होगा: जेटली

Wed, 28 Jan 2015 04:43 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
Very soon fiscal deficit will be compensated

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटे के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह पूरा हो जाएगा। उनके मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में भी सुधार के लक्षण दिखने लगे हैं, जिससे कर वसूली बढ़ रही है और इससे लक्ष्य पूरा होने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के अवसर पर केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) द्वारा मंगलवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि विनिर्माण क्षेत्र में सुधार के लक्षण दिखने लगे हैं। जब उत्पादन बढ़ेगा तो सरकार की कर वसूली भी बढ़ेगी और राजकोषीय घाटे का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले राजस्व वसूली की रफ्तार इसलिए धीमी पड़ी थी क्योंकि विनिर्माण की गतिविधियां कम हो गईं थीं। उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने राजकोषीय घाटे के स्तर को सकल घरेलू उत्पाद के ४.१ फीसदी तक रखने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश के लिए उत्सुक हैं विदेशी भी

Very soon fiscal deficit will be compensated

जेटली ने बताया कि इस समय देशी-विदेशी निवेशक भारत में निवेश करने के लिए काफी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। इसे भारत एक अवसर के रूप में देख सकता है और इसे किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जा सकता है। इस समय ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, यूरोप, जापान और रूस समेत कई उभरती अर्थव्यवस्था भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।

उनके यहां देखें तो हालत ठीक नहीं है जबकि अपने यहां सकारात्मक माहौल है। इस अवसर का लाभ लेने के लिए यहां कर ढांचे में सुधार और प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कर अधिकारियों को सोच और धारणा में बदलाव की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed