स्पाइसजेट का वेलेंटाइन डे ऑफर, 1599 रुपए में हवाई यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइसजेट का टिकट बेचने का तरीका अन्य एयरलाइन कंपनियों से जरा हट के है। कंपनी ने इस बार वेलेंटाइन डे ऑफर शुरू किया है, जिसकी पंचलाइन है- 'हम आपको पूरे दिल से प्यार करते हैं (we love you with all our heart)'।
स्पाइसजेट की तरफ से शुरू किए गए इस ऑफर के तहत 1599 रुपए में हवाई यात्रा की जा सकती है। स्पाइसजेट की तरफ से शुरू की गई यह स्कीम 4 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 6 फरवरी है।
इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर 14 फरवरी से 15 अप्रैल 2015 तक यात्रा कर सकते हैं। एयरलाइन की तरफ से दिया गया यह ऑफर सीमित सीटों के लिए है।
क्या हैं शर्तें
- इस ऑफर के तहत सिर्फ एक तरफ का किराया 1599 रुपए है, जो दूरी के हिसाब से अलग-अगल रूट के लिए अलग-अलग हो सकता है।
- यह ऑफर सिर्फ घरेलू उड़ानों पर ही लागू होगा, न कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए।
- एयरलाइन की तरफ से इस ऑफर के तहत टिकट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
- बच्चों और ग्रुप के लिए की गई बुकिंग पर यह ऑफर लागू नहीं होगा।
- इस ऑफर के तहत बुक कराई गई टिकट पर रिफंड की मांग नहीं की जा सकती है।