{"_id":"cfea8d0d1dafa44a5869ca7f91d40562","slug":"united-india-insurance-launches-new-family-medicare-policy-2014-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनाइटेड इंडिया ने लांच की नई फैमिली मेडिकेयर पॉलिसी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूनाइटेड इंडिया ने लांच की नई फैमिली मेडिकेयर पॉलिसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Aug 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने नई फैमिली मेडिकेयर पॉलिसी 2014 लांच की है।
विज्ञापन
इस मेडिकेयर पॉलिसी की एक प्रमुख विशेषता इसमें शामिल किया गया रिमोट मेडिकल सेकेंड ओपिनियन का फीचर है। इसमें इलाज के लिए पॉलिसी में सूचीबद्ध मेडिकल स्थितियों में दुनिया के प्रमुख मेडिकल सेंटरों की राय ली जा सकती है।
विज्ञापन
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पॉलिसी में सेकेंड ओपीनियन सुविधा के लिए सूचीबद्ध किसी भी स्थिति के लिए डाइग्नोस किए जाने के बाद पॉलिसीधारक को कंपनी द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करना होता है। इसके बाद कंपनी सेकेंड ओपिनियन लेने के लिए तीन प्रमुख मेडिकल सेंटरों की सूची देती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पॉलिसीधारक के सभी मौजूदा मेडिकल रिकॉर्ड एकत्र करके उसे 10 कार्य दिवसों के भीतर सेकेंड ओपिनियन उपलब्ध कराई जाती है। कंपनी ने इसके तहत ग्राहकों को दो लाख से अधिकतम 10 लाख रुपये तक की बीमा राशि (सम अश्योर्ड) का व्यापाक दायरा तय किया है।