फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   unique number for Income tax complaints

आयकर शिकायतों के लिए मिलेगा विशेष यूनिक नंबर

Sun, 07 Jul 2013 10:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 07 Jul 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
unique number for Income tax complaints

आयकर रिफंड और कर गणना से जुड़ी शिकायतों के लिए करदाताओं को अब एक यूनिक अक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि करदाताओं की शिकायतों का निपटारा दो माह के भीतर हो जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह नंबर आयकर विभाग द्वारा करदाताओं को जारी किए जाने वाले पैन, टेन और यूनिक ट्रांजेक्शन नंबर (यूटीएल) जैसे मौजूदा यूनिक नंबरों से अलग होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने देशभर में अपने मुख्य आयुक्तों से करदाताओं को यह नई सुविधा तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीडीटी ने इन निर्देशों को पांच जुलाई को जारी किया है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने आयकर कानून की धारा 154 के तहत करदाताओं द्वारा भरे गए ‘संशोधन आवेदनों’ की प्राप्तियां और निपटान को लेकर विभाग द्वारा बेहतर प्रणाली तैयार करने के संबंध में आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने अदालत के इस आदेश के बाद यह निर्देश जारी किया है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियों एवं नियमों का निर्धारण करता है।

आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यदि करदाता संशोधन के लिए साधारण डाक, स्वयं या ऑनलाइन आवेदन करता है, तो विभाग का रिसिप्ट काउंटर करदाता को एक विशेष एवं यूनिक अक्नॉलजमेंट नंबर उपलब्ध कराएगा।


इस यूनिक नंबर से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि करदाता की समस्या का समाधान एक तय समय-सीमा में हो जाएगा। करदाता विभाग के साथ आगे किसी भी तरह के संवाद के लिए इस यूनिक नंबर का उल्लेख कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed