{"_id":"4e0beacc90a44c0f8ee2f93264bd8d53","slug":"uninor-unveils-cheapest-std-calls-25p-min-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीनॉर से 25 पैसे में करें एसटीडी कॉल ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूनीनॉर से 25 पैसे में करें एसटीडी कॉल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी यूनीनॉर ने 25 पैसे प्रति मिनट की दर पर एसटीडी कॉल का ऑफर पेश किया है। यूनीनॉर के उपभोक्ता 33 रुपये की एसटीवी के साथ 30 दिनों तक इस दर पर एसटीडी कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह देश का सबसे सस्ता एसटीडी कॉलिंग टैरिफ है। यूनीनॉर के फिलहाल 67,00,000 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
यूपी वेस्ट में यूनीनॉर के सर्कल बिजनेस हेड केसी नरेंद्रन ने कहा कि इस ऑफर का उद्देश्य लोगों को सबसे सस्ती वायस एवं डेटा सेवाओं का लाभ लेने में सक्षम बनाना है। अब कंपनी के उपभोक्ता देश में कहीं भी रह रहे अपने संबंधियों को मात्र 25 पैसे प्रति मिनट की दर पर कॉल कर सकेंगे, जो कि इंडस्ट्री में उपलब्ध सबसे न्यूनतम दर है।
विज्ञापन
यूनीनॉर यूपी वेस्ट और उत्तराखंड क्षेत्र में बड़ा विस्तार अभियान चला रही है। इसके तहत यूनीनॉर साल 2014 में इस इलाके के 2,290 नए शहरों व गांवों में 1,050 अतिरिक्त नेटवर्क साइट्स तैनात करेगी। यूनीनॉर का लक्ष्य 12,000 नए रिटेल प्वाइंट जोड़ने का भी है। इसके बाद इनकी तादाद कुल 70,000 हो जाएगी और यूपी वेस्ट व उत्तराखंड सर्कल में 34 जिलों में यूनीनॉर नेटवर्क 2,290 गांवों व शहरों में फैल जाएगा।
विज्ञापन