फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Uninor's 'Customer First Day', launched 18 new stores

यूनिनॉर का ‘कस्टमर फर्स्ट डे’, लांच किए 18 नए स्टोर

Sat, 27 Sep 2014 08:59 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
Uninor's 'Customer First Day', launched 18 new stores

टेलीकॉम ऑपरेटर यूनिनॉर ने अपने सभी सर्किलों में ‘कस्टमर फर्स्ट डे’ का आयोजन किया। इस दिवस के माध्यम से कंपनी ने अपने कर्मचारियों, रिटेलरों, वितरकों व सहयोगियों के बीच उपभोक्ता को पहले प्राथमिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन


कस्टमर फर्स्ट डे की घोषणा करते हुए यूनिनॉर के सीईओ मॉर्टिन कार्लसन सोर्बी ने कहा कि कंपनी का फोकस निरंतर सुधार की प्रक्रिया पर है, जिसके तहत ग्राहकों की जरूरतों को सुनने व उनका पहले से अंदाजा लगाने की कोशिश रहती है। कस्टमर फर्स्ट डे एक प्रतीकात्मक संकेत है और यह एक औपचारिक तरीका है जिससे हम अपने साझीदारों, वितरकों व कर्मचारियों की मिलीजुली एवं सामूहिक तवज्जो हासिल करते हैं। इस प्रकार हम अपने उपभोक्ताओं को सदैव पहले रखने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर यूनिनॉर ने यूपी ईस्ट में 18 नए स्टोर लांच किया। इसके साथ ही इस सर्किल में यूनिनॉर के स्टोर्स की कुल संख्या 270 हो गई। यूनिनॉर 1,500 से भी ज्यादा स्टोर्स एवं 3,65,000 प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) के नेटवर्क के साथ अपने 6 सर्किलों में दूसरा सबसे बड़ा वितरण नेटवर्क वाला ऑपरेटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूनिनॉर ने सेल्फ हेल्प सुविधा को बढ़ावा देने के तहत *121# सेवा को प्रोत्साहित किया है। यूनिनॉर उपभोक्ता *121# डायल कर के अपने अकाउंट और टैरिफ प्लान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऐड-ऑन सर्विसेज को ऐक्टिवेट या डिऐक्टिवेट और पिछले रिचार्ज की डिटेल भी पता लगा सकते हैं।


यूपी ईस्ट में यूनिनॉर के सर्किल बिजनेस हेड उपांग दत्ता ने कहा कि उपभोक्ता हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और उनके दम पर ही हम लगातार तरक्की करते हैं। कस्टमर फर्स्ट डे जैसे समर्पित दिनों के द्वारा हम इस लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध रहने को प्रोत्साहित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed