फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   unfinished housing project prices may be decreased

अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट की कीमतें हो सकती हैं कम

Mon, 21 Jan 2013 10:07 PM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Jan 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
unfinished housing project prices may be decreased

अटके पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने और उनकी मांग बढ़ाने के लिए कीमतों में कमी लाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए रिवाइवल प्लान में प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने के लिए एस्क्रो अकाउंट प्रणाली, प्रोजेक्ट निर्माण की अवधि भी नए सिरे से तय करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के जरिये अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए एक रिवाइवल प्लान तैयार किया गया है। इसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि जिन प्रोजेक्टों को दोबारा शुरू किया जा सकता है, उनके लिए पूंजी की व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक व्यावहारिक समय सीमा तय की जाए, जिससे कि घर लेने वाले ग्राहकों के ऊपर कर्ज का बोझ न बढ़े।
विज्ञापन


इसके अलावा, प्रोजेक्टों के लिए बैंकों के तरफ से पूंजी एस्क्रो अकाउंट के जरिए दी जाय। एस्क्रो अकाउंट के तहत एक निश्चित प्रोजेक्ट के लिए बैंक में खाते खोले जाते हैं। जिसमें प्रोजेक्ट के लिए चरणबद्ध तरीके से तय शर्तों के आधार पर बिल्डर को पूंजी दी जाती है। इससे बिल्डर परियोजना के लिए मिली राशि का उपयोग अन्य मदों में नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, इन कवायदों के जरिये बिल्डरों के ऊपर भी दबाव बनेगा कि वह कीमतों में कमी लाएं। कीमतों में कमी आने से जहां मांग में तेजी आएगी। वहीं फंसी पूंजी भी निकलेगी। इसका फायदा सभी को मिलेगा। इसके पहले नेशनल हाउसिंग बैंक ने सभी बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों से ऐसे प्रोजेक्ट की सूची मांगी है।


अधूरी आवासीय परियोजनाओं की सूची आने के बाद क्षेत्रीय आधार पर उनके लिए योजना तैयार करने की तैयारी है। सरकार अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्टों को दोबारा शुरू कर जहां रीयल एस्टेट सेक्टर में तेजी लाना चाहती है, वहीं घरों की आपूर्ति में बढ़ोतरी कर कीमतों में भी कमी लाने के लिए माहौल बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed