{"_id":"a09557185c04b90bd51b887ee4fc9aa7","slug":"twitter-acquired-the-company-zip-dial-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर ने भारतीय कंपनी जिप डायल को खरीदा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ट्विटर ने भारतीय कंपनी जिप डायल को खरीदा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट चलाने वाली कंपनी ट्विटर ने मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस (वैस) सेवाएं देने वाली भारतीय कंपनी जिप डायल को खरीद लिया है। यह पहला मौका है, जब ट्विटर ने किसी भारतीय कंपनी का अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन
दोनों कंपनियों के बीच हुए इस अधिग्रहण सौदे के वित्तीय पहलुओं का खुलासा तो नहीं किया गया है, पर रिपोर्टों में यह करार 185 से 247 करोड़ रुपये (4 करोड़ डॉलर) में होने की बात कही जा रही है। जिप डायल पहले से ही ट्विटर के साथ मिल कर कारोबार कर रही है। यह भारतीय टेलीकॉम बाजार में वेरिफिकेशन के लिए मिस्ड कॉल और ग्राहकों को एसएमएस अलर्ट भेजने जैसी सेवाएं प्रदान करती है।
विज्ञापन
जिप डायल के अधिग्रहण की पुष्टि करते हुए भारत व दक्षिण एशिया क्षेत्र में ट्विटर के प्रबंध निदेशक ऋषि जेटली ने कहा कि भारत ट्विटर के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बाजार है। इस अधिग्रहण के जरिए हमें देश में अपने कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाने और मजबूती प्रदान करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।
विज्ञापन