फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   twelfth five year plan next week will finalise

बारहवीं पंचवर्षीय योजना पर अगले हफ्ते लगेगी मुहर

Sat, 22 Dec 2012 09:04 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 22 Dec 2012 09:04 AM IST
विज्ञापन
twelfth five year plan next week will finalise

बारहवीं पंचवर्षीय योजना के मसौदे को अमली जामा पहनाने के लिए अगले हफ्ते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की बैठक होने वाली है। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


भले ही मौजूदा पंचवर्षीय योजना का करीब एक वर्ष गुजर गया है लेकिन अगले चार वर्ष में देश की विकास दर बढ़ाने की रूपरेखा पर 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री अपनी मुहर लगाएंगे। योजना आयोग ने वर्ष 2012-2017 के बीच 8.2 फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा है। पंचवर्षीय योजना के दौरान सरकार का सब्सिडी बोझ कम करने और ढांचागत विस्तार में तेजी लाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


बारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान ग्रामीण विकास और पंचायती राज क्षेत्र में होने वाले केंद्रीय खर्च को कम करने की संभावना है। जबकि स्वास्थ्य और बाल विकास के खर्च को पिछले पंचवर्षीय योजना की तुलना में बढ़ाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मसौदा पत्र में केंद्र से आम आदमी को मिलने वाली सब्सिडी की रकम को सीधे खाते में पहुंचाने की योजना देश में पूरी तरह से लागू करने के लिए वर्ष 2017 तक का समय तय किया गया है। इस योजना को सर्वाधिक महत्वपूर्ण कदम के रूप में बताया गया है।


माना जा रहा है कि एनडीसी की बैठक में बिहार समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी मौजूदा समस्याओं और पंचवर्षीय विकास के लिए केंद्र से विशेष सहायता की मांग को दोहरा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed