फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   trouble for 5 crore account holder

5 करोड़ पीएफ धारकों को अब होगा घाटा!

Sun, 06 Apr 2014 01:44 AM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
trouble for 5 crore account holder

नौकरीपेशा लोगों को गर्मी आने से पहले ही लू लग सकती है। केंद्र सरकार ने पूरे वेतन में से 12 फीसद प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) काटने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जबकि इसे लेकर कई नोटिफिकेशन जारी किये गए थे। यह फैसला देश के 5 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाता धारकों को निराश करने वाला है।

विज्ञापन

फिक्‍की-एसौचेम जैसे संस्थानों ने थी सिफारिश

trouble for 5 crore account holder

टीओआई की खबर के अनुसार श्रम मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया था कि पीएफ के लिए न केवल कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, बल्कि उन्हें मिलने वाले भत्तों में से भी 12 फीसद की कटौती की जाए।

साथ ही, प्रस्ताव में कहा गया था कि कर्मचारी के पीएफ खाते में कंपनी की ओर से भी इतना ही योगदान दिया जाए। गौरतबल है कि फिक्‍की और एसौचेम जैसे औद्योगिक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय को वापस लेने को लेकर काफी लांबिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम मंत्रालय की समिति भी थी अधिसूचना के पक्ष में

trouble for 5 crore account holder

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने कानून मंत्रालय की सलाह को मान कर यह प्रस्ताव खारिज करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि ज्यादातर कंपनियां बेसिक सैलरी और डीए (महंगाई भत्ता) के तहत मिल रही राशि में से पीएफ कटौती (कर्मचारी और कंपनी, दोनों की तरफ से 12 फीसद) करतीं हैं, लेकिन नवंबर 2012 के एक सर्कुलर में इसे बदलने का इरादा जताया गया था ताकि नौकरीपेशा लोगों को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।

श्रम मंत्रालय की तरफ से गठित की गई अंतरिम समिति इस अधिसूचना के पक्ष में थे, क्योंकि उनके मुताबिक यह कर्मचारियों के अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed