फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   train ticket can be cancelld by calling on 139

‘139’ पर कॉल करके भी रिजर्व ट्रेन टिकट हो सकेगा निरस्त

Tue, 26 Jan 2016 06:17 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 06:17 AM IST
विज्ञापन
train ticket can be cancelld by calling on 139

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही यात्री रेलवे की 139 नंबर इनक्वायरी सेवा पर फोन कर अपने रिजर्व टिकट भी निरस्त करा सकेंगे। जल्द ही रेलवे यह सुविधा शुरू कर सकता है।

विज्ञापन


शुरुआत में इसे ट्रायल के रूप में अपनाया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत यात्री अपना टिकट निरस्त कराने के बाद अगले 24 घंटे में किसी भी स्टेशन पर टिकट दिखाकर उसका रिफंड ले सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे की 139 सेवा आम यात्रियों में खासी लोकप्रिय है। अभी इस सेवा से यात्रियों को पीएनआर, ट्रेनों में सीट उपलब्धता, ट्रेनों के आगमन प्रस्थान, किराया संबंधित जानकारी यात्रियों को आसानी से मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इस सेवा से एसएमएस द्वारा टिकट की जानकारी प्राप्त करने के साथ क्रेडिट/डेविड  कार्ड से टिकट बुक करने और उसे ई मेल से प्राप्त करने आदि की सुविधा भी है। इन्हीं तमाम सुविधाओं में रेलवे रिजर्व टिकट कैंसिल कराने की सुविधा का भी इजाफा करने जा रहा है।

ऐसे होगा टिकट कैंसिल

train ticket can be cancelld by calling on 139

इस सुविधा के तहत यात्रियों को सबसे पहले कॉल कर टिकट कैंसिलेशन ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद संबंधित यात्री को अपना दस अंकों का पीएनआर नंबर डायल करना पड़ेगा।

इसके आधार पर 139 नंबर से पूछा जाएगा कि वे टिकट कैंसिल करना चाहते हैं या नहीं। अगर यात्री ने हां में जवाब दिया तो टिकट कैंसिल कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले 24 घंटे में यात्री किसी भी स्टेशन पर टिकट लेकर जाएं और फार्म भरकर अपना रिफंड काउंटर से ले सकते हैं।

‘139 सेवा पर कॉल करने से रिजर्व टिकट निरस्त हो जाए इस दिशा में काम चल रहा है। रेल बजट में इसकी घोषणा होने की संभावना है। इस सुविधा से निश्चित ही यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी।’
- अनिल सक्सेना, एडीजी पीआर, रेलवे बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed