फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   train fares will rise tonight

आज रात से रेलयात्रियों की जेब होगी ढीली

Sun, 31 Mar 2013 12:39 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 31 Mar 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
train fares will rise tonight

रेल बजट में बढ़ाए गए आरक्षण, तत्काल, सुपरफास्ट और निरस्तीकरण शुल्क रविवार की आधी रात से लागू हो जाएंगे। हालांकि, इसकी वसूली को लेकर रविवार को ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन


रेलकर्मियों में असमंजस की स्थिति है कि पहले से रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों से बढ़ा शुल्क ट्रेन में वसूला जाएगा या नहीं। फिलहाल, आधी रात के बाद आईआरसीटीसी से ई-टिकट और सोमवार की सुबह आठ बजे से रेलवे के काउंटरों से बुकिंग कराने वालों को इसका भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


रेल बजट में चार शुल्कों में बढ़ोतरी की गई। इन्हें एक अप्रैल से लागू किया जा रहा है। रविवार की रात 12 बजे के बाद से बढ़े किराए लागू हो जाएंगे। रेलवे स्टेशनों और उसके बाहर खुले रिजर्वेशन काउंटर सुबह आठ बजे से चालू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सो, इन काउंटरों से टिकट खरीदने वालों को एक अप्रैल से बढ़ा शुल्क देना होगा, लेकिन ई-टिकट रात 12.30 बजे से ही बनने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में ई-टिकट खरीदने वालों को रात से ही बढ़े शुल्क चुकाने होंगे। इसमें रिजर्वेशन चार्ज 15 से 25 रुपये, सुपरफास्ट चार्ज पांच से 25 रुपये देने होंगे।

सुपरफास्ट ट्रेन का रिजर्व टिकट लेने वालों को न्यूनतम 25 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके साथ ही प्रतीक्षासूची और आरएसी के रिजर्व टिकट निरस्त कराने पर पांच से 10 रुपये और कन्फर्म टिकट रद कराने पर 10 से 50 रुपये तक अतिरिक्त देने होंगे।

बढ़े हुए शुल्कों की वसूली को लेकर देर रात तक असमंजस बना रहा। इसे लेकर रेलकर्मियों में दो तरह की राय रही। पहला, बढ़े शुल्क आधी रात से सफर करने वाले यात्रियों से ट्रेन में वसूला जाएगा। दूसरा, यह किराया नहीं है। इसलिए नया रिजर्वेशन कराने वालों से ही बढ़े शुल्क वसूले जाएंगे।


इलाहाबाद डिवीजन के सीनियर डीसीएम विजय कुमार ने कहा कि अभी उन्होंने रेलवे बोर्ड का आदेश नहीं देखा है। संभावना है कि बढ़े शुल्क नए रिजर्वेशन पर ही लागू होंगे। रविवार को इसकी स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed