फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   trade deficit increased by massive imports of gold

सोने के भारी आयात से सरकारी खजाने पर चोट

Mon, 13 May 2013 11:33 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
trade deficit increased by massive imports of gold

देश का निर्यात लगातार चौथे महीने बढ़ा है, लेकिन सोने के बढ़ते आयात ने सरकारी खजाने पर बड़ी चोट की है।

विज्ञापन


गत अप्रैल में सोने-चांदी का आयात करीब 138 फीसदी बढ़ा है, जिसके चलते देश का व्यापार घाटा 17.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

गत मार्च में यह घाटा 10.3 अरब डॉलर था। सोने की कीमतों में कमी के बाद बढ़ी मांग को देखते हुए सरकार ने नए सिरे से सोने की मांग पर अंकुश लगाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

विदेश व्यापार के आंकड़े जारी करते हुए वाणिज्य सचिव एसआर राव ने कहा कि मार्च के मुकाबले अप्रैल में सोने का आयात काफी बढ़ा है। सोने की कीमतों में आई गिरावट से मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


सरकार सोने के आयात पर नजर रखे हुए है। व्यापार घाटे का बढ़ना चिंताजनक है और जल्द ही इस पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। राव ने उम्मीद जताई कि अगर अर्थव्यवस्था सुधरती है, तो सोने के प्रति निवेशकों के रुझान में भी बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में देश का कुल निर्यात 1.68 फीसदी की वृद्धि के साथ 24.2 अरब डॉलर रहा है, लेकिन आयात 10.96 फीसदी बढ़कर 41.95 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

अप्रैल के दौरान करीब 7.5 अरब डालर के सोने-चांदी का आयात हुआ है, जबकि पिछले साल अप्रैल में 3.1 अरब डॉलर के सोने-चांदी का आयात हुआ था।

पिछले महीने ग्लोबल स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के बाद खुदरा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ गई है।

इस बीच अक्षय तृतीया के लिए ज्वैलर्स ने भी जमकर सोना खरीदा। विदेश व्यापार महानिदेशक अनूप पुजारी का कहना है कि सोने के आयात में इतने इजाफे की उम्मीद नहीं थी। कीमतों में गिरावट से इतना ज्यादा आयात नहीं बढ़ सकता। सरकार इस मामले में कुछ कारगर कदम उठाएगी।

रत्न एवं आभूषण का निर्यात भी बढ़ा लगातार चौथे महीने देश के निर्यात में वृद्धि के पीछे रत्न एवं आभूषण, रेडीमेड गारमेंट्स, चावल और कपास के निर्यात में बढ़ोतरी प्रमुख वजह रही है, जबकि निर्यात में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात में 8.6 फीसदी की कमी आई है। अप्रैल में कच्चे तेल का आयात भी 3.92 फीसदी बढ़ा है।

उभरते बाजारों पर फोकस जरूरी: फिओ
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाईजेशन (फिओ) के अध्यक्ष एम. रफीक अहमद ने उभरते बाजारों में निर्यात को बढ़ावा देने की जरूरत बताई है। लगातार चौथे महीने निर्यात में बढ़ोतरी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छी हुई है और इस वर्ष निर्यात में 10 फीसदी से ज्यादा वृद्धि की उम्मीद है। इसके लिए इंडोनेशिया, वियतनाम, दक्षिणी अफ्रीका और अरब जैसे उभरते बाजारों पर फोकस करने की जरूरत है।

आरबीआई ने सोने के आयात पर लगाया अंकुश
बढ़ते चालू खाते के घाटे से परेशान सरकार ने व्यापार के आंकड़े आने के दिन ही कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने सोने के आयात पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


नए निर्देश के तहत अब कंसाइनमेंट के जरिए केवल बैंक ही सोने का आयात कर सकेंगे। रिजर्व बैंक ने बैंकों को यह छूट केवल ज्वेलरी निर्माताओं के निर्यात जरूरतों को पूरा करने के लिए दी है। अभी तक कंसाइनमेंट के जरिए बैंक के अलावा रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियां भी सोने का आयात कर सकती थी।

आरबीआई के कदम के बाद अब एजेंसियां सोने का आयात केवल कर्ज के आधार पर, सप्लायर क्रेडिट-बायर के आधार पर ही प्रमुख रूप से आयात कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed