{"_id":"748ffa31438710ad055ad33355fd00ec","slug":"toyota-car-recall","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमी के चलते टोयोटा वापस लेगी 3.69 लाख गाड़ियां ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कमी के चलते टोयोटा वापस लेगी 3.69 लाख गाड़ियां
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार निर्माता कंपनी टोयोटा कमी के चलते अपनी 3.69 लाख गाडियां वापस लेगी। इन गाड़ियों में करीब 2 लाख एसयूवी भी शामिल हैं।
जापान की दिग्गज कार निर्माता टोयोटा ने दुनिया भर में अपनी 3.69 लाख गाड़ियों को रीकॉल करने की घोषणा की है। करीब दो लाख हाइब्रिड एसयूवी वाहन शामिल हैं, जिन्हें हाइब्रिड सिस्टम में खामी के चलते वापस ले रही है।
इसके अलावा लेक्सेस जीएस-350, आरएक्स-400 एच व आईएस-350 मॉडल की 1.69 गाड़ियों को उनके इंजन एसेंबलिंग संबंधी दोषों को दूर करने के लिए रीकॉल किया जा रहा है। हालांकि इन खामियों के चलते किसी भी दुर्घटना की कोई शिकायत अब तक सामने नहीं आई है।
टोयोटा की प्रवक्ता शिनो यामाडा ने बताया कि हाइब्रिड इनवर्टर सिस्टम में त्रुटि के चलते कंपनी अमेरिका में 1.41 लाख, यूरोप में 37 हजार और जापान में 15 हजार हाइब्रिड वाहनों को रीकॉल कर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा लेक्सेस मॉडल के तीन वर्जनों की 1.69 लाख गाड़ियों को दुनिया के विभिन्न देशों में रीकॉल किया जा रहा है। कंपनी इनके इंजन एसेंबली की खामियों को दुरुस्त करेगी।
कंपनी मुख्य रूप से गाड़ियों के इंजन में लगे वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग सिस्टम को कसने वाले बोल्ट के ढीला पड़ने की आशंका को दूर करने के लिए इन गाड़ियों में नए बोल्ट लगाएगी। हालांकि कंपनी की प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि इस भारी-भरकम रीकॉल पर कंपनी का कितना खर्च बैठ रहा है।