फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   time till November 15 for lpg consumers to file kyc forms

केवाईसी फॉर्म भरने की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

Wed, 31 Oct 2012 08:45 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2012 08:45 AM IST
विज्ञापन
time till November 15 for lpg consumers to file kyc forms

एक घर में कई रसोई गैस कनेक्शन या एक पते पर मल्टीपल कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की पड़ताल कर रही तेल कंपनियों ने ‘ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) फॉर्म जमा कराने की अवधि 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है। उपभोक्ता 31 अक्तूबर की जगह अब 15 नवंबर तक इस फॉर्म को जमा करा सकेंगे।

विज्ञापन


यह फर्म यह सत्यापित करेगा कि एक व्यक्ति के पास केवल एक घरेलू रसोई गैस कनेक्शन है। दरअसल सरकार ने पिछले माह प्रत्येक परिवार को रियायती दर पर साल में महज छह सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके बाद तेल कंपनियों ने मल्टीपल कनेक्शन रखने वाले ग्राहकों को ढूंढने की मुहिम तेज कर दी थी।
विज्ञापन


साथ ही अक्तूबर अंत तक केवाईसी फॉर्म जमा कराने को भी कहा था। हालांकि एक घर में दो परिवार रह रहे हों और अलग-अलग जगहों पर उनका खाना बनाया जा रहा हो तो ऐसे घरों में कंपनियां दो कनेक्शन रखने की मंजूरी भी दे रही हैं। इसके अलावा कुछ शर्तों के साथ परिजनों को एलपीजी कनेक्शन हस्तांतरित करने की आजादी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक ही पते पर नहीं चलेंगे कई कनेक्शन
गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि अभी बहुत से मामलों में एलपीजी कनेक्शन लोग सरेंडर नहीं करते हैं। कोई मकान बेचकर चला गया तो पड़ोस इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर पुराने नाम पर ही सिलेंडर कनेक्शन चल रहा है। फिर नए नाम से भी एक कनेक्शन ले लेते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। सब्सिडी वाले 6 सिलेंडर किए जाने के बाद सरकार मामले में सख्ती करने जा रही है। अगर आपके पते पर पड़ोसी का कनेक्शन है तो भी उसे कटवा लें। नहीं तो आपका कनेक्शन भी बंद हो जाएगा।


तुरंत नहीं मिलेगा एलपीजी का नया कनैक्शन
एलपीजी का नया कनेक्शन अब तुरंत नहीं मिलेगा। नया कनेक्शन लेने के लिए भी पहले केवाईसी फॉर्म भरना होगा। केवाईसी फॉर्म भरकर जमा कराने पर गैस एजेंसी की तरफ से केन्द्रीय कंप्यूटर पर दर्ज किया जाएगा। जब कंपनी इस बात से संतुष्ट हो जाएगी कि संबंधित व्यक्ति के नाम से कोई दूसरा एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन नहीं है तो नया गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed