फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   The four founders of Infosys sold shares worth Rs 6484 crore

इनफोसिस के चार संस्थापकों ने 6,484 करोड़ रुपये के बेचे शेयर

Tue, 09 Dec 2014 08:59 AM IST
बंगलूरू,मुंबई / ब्यूरो
बंगलूरू,मुंबई / ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
The four founders of Infosys sold shares worth Rs 6484 crore

बंगलूरू/मुंबई। इनफोसिस के चार संस्थापकों ने 1 अरब डॉलर (6,484 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य के अपने शेयर बेच दिए। शेयर बेचने वालों में नारायण मूर्ति, नंदन नीलेकणी, डी. शिबूलाल, के. दिनेश और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। कंपनी प्रबंधन से सभी मूल प्रवर्तकों के बाहर निकलने और विशाल सिक्का के पहले बाहरी सीईओ बनने के महीनों के भीतर शेयरों की यह बिक्री हुई है।

विज्ञापन


चारों संस्थापकों ने अपनी अंशधारिता के कुछ हिस्से की बिक्री उद्यमशीलता और परोपकार से जुड़ी गतिविधियों के लिए की है। संस्थापकों के इस कदम से कंपनी के शेयर मूल्य में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई। मूर्ति, नीलेकणी, दिनेश और उनके परिवार कुछ सदस्य एवं शिबुलाल की पत्नी ने कई सौदों के जरिए 3.26 करोड़ शेयरों (कंपनी में 5.5 फीसदी से अधिक शेयर) की बिक्री की।
विज्ञापन


वर्तमान में 2.25 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली इनफोसिस की स्थापना इन चारों प्रवर्तकों सहित सात इंजीनियरों ने 1981 में महज 250 डॉलर जुटाकर की थी। पिछली तिमाही के आखिर तक सभी प्रवर्तकों की साझा हिस्सेदारी 15.95 फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सौदे को पूरा कराने वाली दाइचे इक्विटीज इंडिया के मुताबिक शेयरों की बिक्री घरेलू एवं विदेशी संस्थागत निवेशकों को 1988.87 रुपये के औसत मूल्य पर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed