{"_id":"7473f0fe-2e7a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tender-sought-to-export-one-lakh-tonnes-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख टन गेहूं के निर्यात की निविदा मांगी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एक लाख टन गेहूं के निर्यात की निविदा मांगी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 14 Nov 2012 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की एमएमटीसी ने एक लाख टन गेहूं का निर्यात करने के लिए निविदा मांगी है। कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए बयान के अनुसार इस गेहूं का लदान जनवरी 2013 में करना होगा।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि निविदा भरने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2012 है। इस गेहूं का निर्यात पूर्वी घाट से किया जाएगा। देश में अतिरिक्त भंडारण के कारण केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात की योजना बनाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति कम होने के कारण भारतीय गेहूं को बेहतर दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन