फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Telecom Commission sends back spectrum proposals to TRAI

दूरसंचार आयोग ने ट्राई को वापस भेजा स्पेक्ट्रम प्रस्ताव

Fri, 07 Nov 2014 08:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 07 Nov 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
Telecom Commission sends back spectrum proposals to TRAI

अंतर मंत्रालयी पैनल वाले दूरसंचार आयोग ने स्पेक्ट्रम मूल्यांकन एवं मूल्य निर्धारण पर ट्राई की सिफारिशों को वापस समीक्षा के लिए भेज दिया है। आयोग का कहना है कि कुछ सिफारिशों को मौजूदा स्वरूप में प्रभावी नहीं बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने शुक्रवार को सिफारिशें वापस ट्राई को भेजने का फैसला किया है। क्योंकि, कुछ सिफारिशों पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अगले दौर की नीलामी के लिए पिछले माह 1800 मेगाहर्ट्ज और 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड के मूल्यांकन और मूल्य निर्धारण पर अपनी सिफारिशें दी थी। इन बैंड का इस्तेमाल 2जी सेवाओं के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


नियामक ने फरवरी नीलामी में 1800 मेगाहर्ट्ज के लिए प्राप्त हुई अंतिम बोली से अगले दौर की नीलामी के लिए स्पेक्ट्रम की कीमतें करीब 10 फीसदी अधिक रखने का सुझाव दिया था। दूरसंचार आयोग ने 800 मेगाहर्ट्ज (सीडीएमए) स्पेक्ट्रम बैंड के लिए भी ट्राई द्वारा की गई सिफारिशों को वापस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई ने नीलामी के लिए सीडीएमए स्पेक्ट्रम आरक्षित मूल्य 2,685 करोड़ रुपये प्रति मेगाहर्ट्ज रखने का सुझाव दिया था। जो कि इससे पहले देशभर में नीलामी के लिए रखे गए आधार मूल्य से करीब 50 फीसदी अधिक है। नियामक ने प्रस्तावित नीलामी के साथ 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में रेडियोवेव्स बेचने की भी सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed