फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   tax evasion case on tops security service

टॉप्स सिक्योरिटी पर सेवा कर चोरी का बड़ा मामला

Tue, 22 Jan 2013 10:43 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Jan 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
tax evasion case on tops security service

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग ने मुंबई के टॉप्स सिक्योरिटी लिमिटेड के खिलाफ सेवा कर चोरी का मामला दर्ज किया है। टॉप्स सिक्योरिटी समूह के 41 कार्यालयों में की गई तलाशी के दौरान यह पता चला कि यह समूह अपने ग्राहकों से देय सेवा कर से संबंधित भुगतान प्राप्त कर रहा था लेकिन इस कर को सरकारी खाते में जमा नहीं कर रहा था। इस प्रकार सेवा कर चोरी और इस पर प्राप्त ब्याज को मिलाकर यह राशि लगभग 90 करोड़ रुपये की है।

विज्ञापन


टॉप्स सिक्योरिटी लिमिटेड की शाखाएं देश के विभिन्न हिस्सों में हैं जिसमें अलग-अलग सेवा कर पंजीकृत हैं। इन कार्यालयों में भी ग्राहकों से देय सेवा कर से संबंधित भुगतान प्राप्त किये जा रहे थे लेकिन इसे सरकारी खाते में जमा नहीं कराया जा रहा था। सेवा प्रदाता ने 2007-08 से आगे के वर्षों के दौरान सेवा कर के उचित जमा में की गई कंपनी की धांधली को स्वीकार किया।
विज्ञापन


इस संदर्भ में आगे की जांच जारी है। यह मामला सेवा कर चोरी के हालिया प्रचलन को उजागर करता है, जिसमें सेवा कर रसीद जारी की जाती है और कंपनी द्वारा ग्राहकों से संग्रहित किया जाता है लेकिन उसे सरकार को नहीं चुकाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed