फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Tata Power proposes to set up coal drying demonstration plant

स्वच्छ उर्जा के लिए टाटा की बड़ी पहल

Sun, 31 Aug 2014 11:26 PM IST
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, दिल्ली
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 31 Aug 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tata Power proposes to set up coal drying demonstration plant

स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई तकनीक विकसित करने और नवाचार को प्राथमिकता देने वाली निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर ने अपनी नई कोल ड्राइंग प्रोसेस पर आधारित कोल ड्राइंग डेमोंस्ट्रेशन प्लांट लगाने की दिशा में पहल की है।

विज्ञापन


इस प्लांट के जरिए कंपनी कोयला क्षेत्र की कंपनियों को कोल ड्राइंग की इस नई तकनीक से परिचित कराएगी। कंपनी ने इस तकनीक के ग्लोबल पेटेंट के लिए भी आवेदन किया है। कंपनी की वित्त वर्ष 2013-14 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक कोल ड्राइंग प्रक्रिया के संबंध में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पेटेंट के लिए एक आवेदन फाइल किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही एक प्रारंभिक डिजाइन रिपोर्ट भी तैयार की गई है। कंपनी का कहना है कि नई ड्राइंग प्रक्रिया का परीक्षण किया जा चुका है और यह प्रयोगशाला में 50-50 किलो कोयले के बैच पर सफल साबित हुई है। इस प्रक्रिया के तहत कोल ड्राइंग की लागत 0.10 रुपये प्रति किलोवाट आती है, जो कि फिलहाल इस्तेमाल में लाई जा रहीं कोल ड्राइंग की प्रणालियों की लागत की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (टीपीसी) ने कार्बन डाई आक्साइड उत्सर्जन पर लगाए जाने वाले टैक्स की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। इसके जरिए कंपनी भारत और अन्य वैसे देशों की तरफ से आवाज उठाना चाहती है, जिन्होंने कोयले के जरिए बिजली बनाने की शुरुआत अपेक्षाकृत देरी से की है।

कंपनी का कहना है कि कार्बन टैक्स के मसले पर कुछ विकसित देशों की ओर से नई पहल शुरू की गई। हालांकि, विकसित और विकासशील देशों के हितों में संतुलन बनाने की दिशा में अन्य दूसरे विकल्प विकसित करने की जरूरत है।

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में पावर ट्रेडिंग कारोबार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के मुद्दे को भी उठाया है।

कंपनी का कहना है कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते बिजली कंपनियों की ट्रेडिंग मार्जिन पर भारी दबाव पड़ रहा है। टाटा पावर की सहायक इकाई टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (टीपीटीसीएल) देश की दूसरी सबसे बड़ी पावर ट्रेडिंग कंपनी है। 2013-14 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 14.03 फीसदी रही। अवसर बढ़ने के साथ पावर ट्रेडिंग सेक्टर में चुनौतियां भी बढ़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed