फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   tarrif policy will increase amount of electricity bill

नई टैरिफ नीति बढ़ाएगी बिजली का बिल

Wed, 01 Jul 2015 05:01 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jul 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
tarrif policy will increase amount of electricity bill

बिजली की प्रस्तावित नई टैरिफ नीति के लागू होने पर बिजली की दरों में बढ़ोतरी तय है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली की अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। सरकार आगामी 21 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में बिजली के नए प्रस्तावित विधेयक को संसद में पेश करने जा रही है।

विज्ञापन


इस बिल पर स्थायी समिति की राय ली जा चुकी है। नई नीति के प्रस्ताव में यह प्रावधान किया गया है कि किसी भी कीमत पर बिजली वितरण करने वाली कंपनियों (डिस्कॉम) या लाइसेंसधारकों को किसी प्रकार का घाटा नहीं हो।
विज्ञापन


इस नीति के लागू होने पर बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) उस इलाके में बिजली वितरण के लिए लाइसेंस जारी कर सकती हैं। बिजली के वर्तमान कानून की 03 की धारा 61 (डी) में लिखा है कि उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली की लागत की वसूली तर्कसंगत तरीके से की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता पर बढ़ेगा बोझ

लेकिन नई नीति के तहत 61 (डी) के संशोधन प्रस्ताव में लिखा गया है कि बिजली आपूर्ति करने वाली लाइसेंसी द्वारा बिजली लागत की पूरी वसूली की जाएगी जिससे लाइसेंसी को कोई घाटा न हो और तदनुरूप धारा 62 के अनुसार टैरिफ तय किया जाएगा। बिजली विशेषज्ञों के मुताबिक इस प्रकार के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जनता को बढ़े टैरिफ का बोझ उठाना होगा।

क्योंकि बिजली वितरण करने वाली लाइसेंसी कंपनी को सरकार की तरफ से ही यह अधिकार मिल जाएगा कि वह अपनी लागत को बढ़ा कर दिखा सकेंगी। नियामक आयोग बिजली की लागत के आधार पर ही बिजली की कीमत तय करता है।

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने तो प्रस्तावित नीति के खिलाफ मॉनसून सत्र के दौरान एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि फेडरेशन ने लोक सभा की बिजली मामलों की स्टैंडिंग कमेटी को जनवरी में विस्तृत ज्ञापन भेज कर प्रस्तावित संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की थी, लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed