{"_id":"070a959395f7aef481d6d4a8d3315d23","slug":"suv-segment-will-witness-hard-competetion-with-mercedes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगी मर्सिडीज की जीएलए ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगी मर्सिडीज की जीएलए
नई दिल्ली / प्रशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Sep 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) कारों के प्रति बढ़ती दीवानगी को भुनाने के लिए जर्मन कार निर्माता मर्सिडीज बेंज अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी जीएलए क्लास उतारने जा रही है। मर्सिडीज की जीएलए 30 सितंबर को लांच हो रही है। कंपनी का दावा है कि उसने भारत की जरूरतों को अनुसार जीएलए क्लास को तैयार किया है। मर्सिडीज बेंज जीएलए क्लास कितनी दमदार है और इसमें किस तरह की खूबियां हैं, इसकी पड़ताल अमर उजाला के प्रशांत श्रीवास्तव ने चंडीगढ़ से शिमला तक की ड्राइव में की। आइए, डालते इसकी खूबियों पर एक नजर -
मजबूत और स्टनिंग लुक
जीएलए का एक्सटीरियर काफी बेहतरीन है। इसकी खास बात यह है कि एसयूवी होते हुए भी आपको सामने से एक्जीक्यूटिव क्लास का अहसास कराती है। वहीं, बैक से इसका चौड़ा लुक दमदार एसयूवी का आभास कराता है। यह लुक खासतौर से युवाओं को अधिक लुभाएगा। हेड लैंप की डिजाइन आकर्षक है, जिसमें एलईडी लैंप का इस्तेमाल किया गया है।
ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस
जीएलए क्लास को खासतौर से भारतीय सड़कों के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसके ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस के चलते किसी भी रास्ते को आसानी से पार किया जा सकता है। जीएलए में 18 और 19 इंच के व्हील का इस्तेमाल किया गया है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर अच्छी पकड़ देते हैं। मर्सिडीज ने 19 इंच के व्हील का विकल्प देकर इस सेगमेंट में दूसरी लग्जरी कार कंपनियों के लिए चुनौती पेश की है।
विज्ञापन
लग्जरी से भरपूर इंटीरियर
किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी में जो भी चीज आप लग्जरी के रूप में चाहते हैं, वह जीएलए क्लास में मौजूद है। इसकी ड्राइविंग सीट और उसकी साथ की सीट पर आरामदेह लेग स्पेस इसकी एक बड़ी खासियत है, जो कि लांग ड्राइव के लिहाज से काफी उपयुक्त है। पीछे की सीट पर भी स्पेस बेहतर है। हालांकि, कॉम्पैक्ट होने के कारण ज्यादा लंबे व्यक्ति के लिए स्पेस थोड़ा कम महसूस होगा। पीछे दो लोग बहुत आराम से बैठ सकते हैं। बैक सीट थ्री-सीटर है। स्टीयरिंग से फोन, म्यूजिक सिस्टम का कंट्रोल ड्राइविंग को आसान करता है। इसके अलावा दूसरी मर्सिडीज गाड़ियों की तरह ड्राइवर सीट के बाएं तरफ कंट्रोल सिस्टम भी मौजूद है।
बैक कैमरा और सन रूफ भी
कार पार्किंग और दूसरी जरूरत के लिए जीएलए में ड्राइविंग सीट के सामने कैमरा लगाया गया है। जो कि ड्राइवर को बैक करने के दौरान बेहतर सपोर्ट देता है। जीएलए में सन रूफ काफी अच्छा दिया गया है। आप बेहतर मौसम में करीब आधी छत को खोल सकते हैं। जिसमें बारिश से बचने के लिए सेंसर भी मौजूद है। इसके अलावा बूट स्पेस काफी ज्यादा है, जो कि एसयूवी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की खास जरूरत होती है।
डीजल और पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध
मर्सिडीज ने जीएलए 200 पेट्रोल इंजन 1991 सीसी में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि दो लीटर, चार सिलेंडर, टर्बो चार्ज्ड, डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन के साथ जीएलए 13.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। डीजल इंजन 200 सीडीआई 2143 सीसी का है। जिस पर 17.9 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज मिलने का दावा है। डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट को आसानी से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है।
सात एयरबैग
सुरक्षा के लिहाज से जीएलए क्लास में सात एयर बैग दिए हैं। यानी जीएलए में आगे और पीछे दोनों सीटों पर पैसेंजर के लिए सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हैं।
कीमत 35-38 लाख रुपये
कंपनी 30 सितंबर को जीएलए लांच कर रही है। ऐसे में उसने कीमत का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, वह प्री-बुकिंग 38 लाख रुपये पर कर रही है। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार मर्सिडीज जीएलए को 35-38 लाख रुपये के बीच लांच कर सकती है।